TOP 5 Beautiful MP List: इन खूबसूरत सांसदों को जानने में सबको इंटरेस्ट, यंग एज में बनीं MP

TOP 5 Beautiful MP List: भले ही किसी व्यक्ति को राजनीति में इंटरेस्ट हो या ना हो, लेकिन जब बात इन खूबसूरत सांसदों की आती है तो हर कोई इन्हें सर्च करने लगता है। आइए देखें लिस्ट।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 9 Sep 2024 9:01 AM GMT
TOP 5 Beautiful MP List: देश की इन खूबसूरत सांसदों को जानने में सबको इंटरेस्ट, यंग एज में बनीं MP
X

TOP 5 Beautiful MP (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

TOP 5 Beautiful MP: भारतीय राजनीति में दशकों से महिलाओं की भागीदारी रही है। भारत में महिलाओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे पद संभाले हैं और संभालती आ रही हैं। वहीं, देश की संसद में भी महिलाओं की अधिक संख्या देखने को मिलती है। इनमें से कई ऐसी सांसद हैं, जो खूबसूरती को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। भले ही किसी व्यक्ति को राजनीति में इंटरेस्ट हो या ना हो, लेकिन जब बात इन खूबसूरत सांसदों की आती है तो हर कोई इनके बारे में जानने की कोशिश करने लगता है। आज हम 5 टॉप खूबसूरत सांसदों (Desh Ki Khubsurat Sansad) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

1- डिंपल यादव (Dimple Yadav)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम देश की सबसे खूबसूरत सांसदों की लिस्ट में शुमार है। वह मैनपुरी की सांसद हैं। डिंपल काफी सालों से राजनीति में सक्रिय हैं और अक्सर अपनी सुंदरता को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह यूपी में डिंपल भाभी के नाम से जानी जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी में सपा समर्थक अखिलेश यादव को भईया कहकर संबोधित करते हैं।

2- कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस साल लोकसभा चुनाव के साथ अपने राजनीति सफर की शुरुआत की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर हिमाचल के मंडी से चुनाव लड़ा था और इसे जीता भी। वह मंडी की नई सांसद बन गई हैं। इस तरह अब कंगना का नाम भी इस लिस्ट में शुमार हो गया है।

3- महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा भी बेहद खूबसूरत हैं। देश की सबसे खूबसूरत महिला सांसद की लिस्ट में उनका नाम जरूर लिया जाता है। 2024 के इलेक्शन में एक बार फिर उन्होंने बड़ी जीत के साथ संसद में एंट्री की।

4- प्रिया सरोज (Priya Saroj)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सपा की प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं। वह केवल 25 साल की हैं। प्रिया सरोज राजनीतिक परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां तूफानी सरोज भी सांसद रह चुकी हैं। देश की खूबसूरत सांसद की लिस्ट में शामिल हो चुकीं प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।

5- शांभवी चौधरी (Shambhavi Choudhary)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लोजपा की शांभवी चौधरी ने भी इस लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर संसद में एंट्री पा ली है। लोजपा ने उन्हें समस्तीपुर की दलित आरक्षित सीट से मैदान में उतारा था। बता दें शांभवी जेडीयू मंत्री अशोक कुमार चौधरी की बेटी और पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की बहू हैं। 25 वर्षीय शांभवी दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पढ़ाई की हैं। फिलहाल वह पटना के ज्ञान निकेतन स्कूल में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं।

Shreya

Shreya

Next Story