TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Richest Women In India 2024: देश की सबसे अमीर 5 महिलाएं, करोड़ों के लिए बनीं इंस्पिरेशन

Bharat Ki Sabse Ameer Mahila: श में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने खुद के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है और लाखों-करोड़ों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बनी हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 24 Sep 2024 6:24 AM GMT
Richest Women In India 2024: देश की सबसे अमीर 5 महिलाएं, करोड़ों के लिए बनीं इंस्पिरेशन
X

Richest Women In India 2024 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top 5 Richest Women: आज के समय में महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। बल्कि हर क्षेत्र में वह अपना जलवा दिखा रही हैं। देश में ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने खुद के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है और लाखों-करोड़ों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बनी हैं। आज हम आपको भारत की ऐसी 5 महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी रईसी को लेकर दुनियाभर में पहचान कमा रही हैं। इनकी कहानी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। तो चलिए जानते हैं देश की सबसे अमीर 5 महिलाओं (Desh Ki Amir Mahila) के बारे में।

देश की टॉप 5 सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट (Top 5 Wealthiest Women In India List In Hindi)

1- सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ओपी जिंदल ग्रुप की मानद चेयरपर्सन सावित्री जिंदल 2024 में भारत की सबसे अमीर महिला हैं। इसके साथ ही वह दुनिया की छठी सबसे अमीर महिला और आठवीं सबसे अमीर एशियाई भी हैं। उन्होंने 2005 में अपने पति ओ.पी. जिंदल की मृत्यु के बाद उनका व्यापारिक साम्राज्य संभाला। अपनी मेहनत के बदौलत जिंदल ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया। बिजनेस के अलावा वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। बात करें उनके टोटल नेटवर्थ की तो उनके पास 36 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति (Savitri Jindal Net Worth) है।

2- रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इस लिस्ट में दूसरा नाम है रेखा झुनझुनवाला का, जो शेयर बाजार के दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की वाइफ हैं। 2022 में राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु के बाद रेखा को पति का अरबों रुपये का स्टॉक पोर्टफोलियो विरासत में मिला और वह भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक बन गईं। रेखा झुनझुनवाला का देश की 29 बड़ी कंपनियों में निवेश है। उनके पास 76,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति (Rekha Jhunjhunwala Net Worth) है।

3- विनोद राय गुप्ता (Vinod Rai Gupta)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

79 साल की विनोद राय गुप्ता लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह हैवेल्स इंडिया की मालकिन हैं। कंपनी की स्थापना उनके दिवंगत पति कीमत राय गुप्ता (Qimat Rai Gupta) ने की थी। 2014 में पति की मृत्यु के बाद विनोद अपने बेटे अनिल राय गुप्ता (Anil Rai Gupta) के साथ इलेक्ट्रिकल कंपनी हैवेल्स इंडिया का संचालन कर रही हैं। बात करें उनके नेटवर्थ की तो यह 55,123 करोड़ रुपये है।

4- रेणुका जगतियानी (Renuka Jagtiani)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लैंडमार्क ग्रुप (Landmark Group) की अध्यक्ष और सीईओ रेणुका जगतियानी ने लिस्ट में चौथा पायदान पाया है। दुबई स्थित इस कंपनी की स्थापना रेणुका के दिवंगत पति मिकी जगतियानी (Micky Jagtiani) ने की थी। जगतियानी ने दो दशकों से अधिक समय से कंपनी के विकास और रणनीतिक दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रेणुका के पास 40,089 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति (Renuka Jagtiani Net Worth) है, जो उन्हें भारत की चौथी सबसे अमीर महिला बनाता है।

5- अनु आगा (Anu Aga)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनु आगा एक सोशल वर्कर और भारतीय बिजनेसवुमन हैं। उन्होंने 1996 से 2004 तक इंजीनियरिंग कंपनी थर्मैक्स (Thermax) के चेयरपर्सन के रूप में कार्य किया है। अपने पति की मृत्यु के बाद 1996 में उन्होंने इस कंपनी की बागडोर अपने हाथों में ली। 2004 में उनके द्वारा पद छोड़ने के बाद उनकी बेटी मेहर पुदुमजी ने कंपनी का कार्यभार संभाला। अपना पद छोड़ने के बाद अनु ने सोशल वर्क करना शुरू कर दिया और टीच फॉर इंडिया की सह-स्थापना की। इस योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके पास आज के समय में 40,089 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति (Anu Aga Net Worth) है।

नोट- इस आर्टिकल में फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेयर्स रैंकिंग के आधार पर भारत की टॉप 5 अमीर महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई है।

Shreya

Shreya

Next Story