Top 5 Beautiful Spokesperson: ये हैं सबसे खूबसूरत महिला प्रवक्ता, डिबेट में कर देती हैं बोलती बंद

Top 5 Beautiful Women Spokesperson: बीजेपी, सपा और कांग्रेस की ओर से कई महिलाओं को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से कई प्रवक्ता खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 5 Oct 2024 1:46 AM GMT
5 Beautiful Spokesperson: ये हैं सबसे खूबसूरत महिला प्रवक्ता, डिबेट में कर देती हैं बोलती बंद
X

5 Beautiful Spokesperson (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top 5 Beautiful Spokesperson: आज हम बात करेंगे देश की खूबसूरत महिला स्पोक्सपर्सन (Beautiful Women Spokesperson) यानी पार्टी प्रवक्ताओं की। एक प्रवक्ता भी पार्टी के लिए बेहद अहम रोल निभाता है। प्रवक्ता, वह व्यक्ति होता है जो पार्टी की ओर से बोलने के लिए नियुक्त किया जाता है या चुना जाता है। स्पोक्सपर्सन की मुख्य जिम्मेदारी संगठन की ओर से सार्वजनिक आवाज प्रदान करना होता है। आइए जानते हैं 5 ऐसी महिला प्रवक्ताओं के बारे में जो अपनी खूबसूरती से भी चर्चा में बनी रहती हैं।

1- शाजिया इल्मी (Shazia Ilmi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

शाजिया इल्मी बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता है। वह एक पत्रकार रह चुकी हैं। पत्रकारिता छोड़ने के बाद वह आप पार्टी से जुड़ी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली। पार्टी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

2- महामेधा नागर (Mahamedhaa Nagar)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लिस्ट में अगला नंबर है महामेधा नागर का। ये भी भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रवक्ता हैं। नागर ने दिल्ली हाउस के मिरांडा हाउस कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में स्नातक किया है। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई भी की है।

3- सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा खूबसूरत महिला प्रवक्ताओं की लिस्ट में में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी शामिल हैं। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व पत्रकार हैं। श्रीनेत ने 18 साल तक पत्रकार के तौर पर काम किया है। इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हो गईं। बता दें सुप्रिया कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्ष वर्धन की बेटी है।

4- कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक (Ragini Nayak)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रागिनी नायक भी देश की खूबसूरत महिला प्रवक्ताओं और जानी मानी नेत्रियों में शामिल हैं। रागिनी मूल रूप से जबलपुर, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। यही से उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा भी पूरी की है। कांग्रेस की प्रवक्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र रहते हुए ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया था।

5- नेहा यादव (Neha Yadav)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लिस्ट में आखिरी नाम है समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता नेहा यादव का, जो तेजतर्रार नेत्री की छवि रखती हैं। प्रवक्ता बनाए जाने से पहले नेहा समाजवादी पार्टी की छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी मानी जाती हैं।

Shreya

Shreya

Next Story