Top 5 Mascara Brands: पलकें दिखेंगी बेहद खूबसूरत, ये मस्कारा करते हैं जादू जैसा काम

Best Mascara In India: कई बार आंखों की पलकों के लिए सही मस्कारा चुनना एक बड़ा टास्क बन जाता है। ऐसे में हम आपको इंडिया के टॉप 5 मस्कारा ब्रांड बताने जा रहे हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 25 July 2024 6:46 AM GMT
Top 5 Mascara Brands: पलकें दिखेंगी बेहद खूबसूरत, ये मस्कारा करते हैं जादू जैसा काम
X

Best Mascara (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top 5 Mascara Brands In 2024: लड़कियों को अपनी पलकों से बहुत प्यार होता है। मेकअप के दौरान भी अपनी पलकों को हाइलाइट करने के लिए उन्हें मस्कारा लगाना पसंद होता है। इससे आंखों और भी खूबसूरत लगने लग जाती हैं। लेकिन कई बार आंखों की पलकों के लिए सही मस्कारा चुनना ही एक बड़ा टास्क बन जाता है। आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता होगा, क्यों है ना? लेकिन आज हम आपकी ये मुश्किल थोड़ी आसान बनाने जा रहे हैं। आज हम मस्कारा के टॉप ब्रांड्स बताने जा रहे हैं, जो आपके आईलैश को बढ़िया वॉल्यूम और लेंथ देंगे। आइए जानें इनके बारे में।

1- टू फेस्ड बेटर दैन सेक्स वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा (Too Faced Better Than Sex Volumizing Mascara)

जब बात आए सबसे बेस्ट मस्कारा के बारे में हो तो टू फेस्ड बेटर दैन सेक्स मस्कारा का नाम जरूर शामिल किया जाता है। यह बाजार में उपलब्ध सबसे अच्छे मस्कारों में से एक है। कई मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इस मस्कारा की तारीफ के पुल बांधते नजर आ चुके हैं। इस मस्कारा से आप यकीनन निराश नहीं होंगे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- मेबेलिन स्काई हाई मस्कारा (Maybelline Sky High Mascara)

अगर आप अपनी पलकों के लिए बढ़िया मस्कारा ढूंढते-ढूंढते थक गए हैं तो आपको एक बार मेबेलिन स्काई हाई मस्कारा जरूर ट्राई करना चाहिए। यह पलकों को अच्छी लेंथ देता है, जिससे आंखों की खूबसूरती पल में ही इनहेंस हो जाती है।

3- MARS अल्ट्रा कर्ल मस्कारा (MARS Ultra Curl Long lasting Fabulash Mascara)

मार्स का यह एक पॉकेट फ्रेंडली मस्कारा है, जो आपको निराश नहीं करेगा। कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी इस मस्कारा को Thumbs Up दे चुके हैं। आप भी इस मस्कारा को अपने मेकअप वैनिटी में शामिल कर सकते हैं।

4- Smashbox सुपर फैन मस्कारा (Smashbox Super Fan Mascara)

स्मैशबॉक्स का ये मस्कारा भी आपकी पलकों को मैक्सिमम वॉल्यूम और लेंथ देगा, जिससे पलकों के साथ ही आंखें अच्छे से हाइलाइट होंगी। आप अगली बार इस मस्कारा को भी ट्राई कर सकते हैं।

5- लोरियल वॉल्यूमिनस लैश पैराडाइज़ मस्कारा (L'Oréal Voluminous Lash Paradise Mascara)

लोरियल वॉल्यूमिनस लैश पैराडाइज मस्कारा भी बेस्ट मस्कारा में से एक गिना जाता है। ये पलकों को अच्छे से लिफ्ट करता है। जिससे आपकी पलकें और भी सुंदर दिखेंगी। इसे लगाने के बाद हर कोई आपको आपकी पलकों के लिए कॉम्प्लिमेंट जरूर करेगा।

Shreya

Shreya

Next Story