Hairstyles For Monsoon: मॉनसून में नहीं उलझेंगे बाल, ये 3 हेयरस्टाइल देंगे ब्यूटीफुल लुक

Easy Hairstyles For Girls: मॉनसून में बाल काफी ज्यादा फ्रिजी हो जाते हैं, जिन्हें संभालना एक टास्क बन जाता है। ऐसे में आप बारिश के मौसम में इन हेयरस्टाइल्स को ट्राई कर सकती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 1 July 2024 6:06 AM GMT
Hairstyles For Monsoon: मॉनसून में नहीं उलझेंगे बाल, ये 3 हेयरस्टाइल देंगे ब्यूटीफुल लुक
X

Hairstyles (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Trending Hairstyles For Monsoon: मॉनसून सीजन में खुद को स्टाइलिश दिखाना कोई कठिन काम नहीं है, लेकिन इस मौसम में बालों को स्टाइल (Hairstyles) करना एक बड़ा टास्क है। क्योंकि इस बारिश के मौसम में बाल काफी फ्रिजी और ऑयली हो जाते हैं। फ्रिजी बालों को मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है। बारिश में बालों को कम से कम खुला रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बालों को किस तरह स्टाइल किया जाए, हर किसी के सामने ये बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है। लेकिन आपकी इस समस्या का हल हमारे पास है। हम आपको कुछ आसान ट्रेंडी और ब्यूटीफुल हेयरस्टाइल्स (Trendy Hairstyles) के बारे में बताने जा रहे हैं। जो मॉनसून में आपके फ्रिजी बालों (Easy Hairstyles For Frizzy Hair) और आपको स्टाइलिश दिखाएंगे।

1- स्लीक हाई पोनीटेल (Sleek High Ponytail)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्लीक हेयरस्टाइल्स इस समय काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आपको अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स स्लीक हेयरडू में नजर आ जाएंगे। आप भी मॉनसून सीजन में स्लीक हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। ये हेयरस्टाइल लंबे और मीडियम दोनों तरह के बालों में खूब जचेगा। यह आपको क्लासी दिखाएगा और इस हेयरस्टाइल को बनाने से चेहरे और गर्दन पर भी बाल नहीं आएंगे।

2- फ्रेंच चोटी (French Braid)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा आप अपने बालों को फ्रेंच चोटी से भी समेट सकते हैं। अगर आप ऑफिस जा रहे हैं या आपको चाहिए कि आपके बाल चेहरे पर न आए तो फ्रेंच ब्रेड एक अच्छा हेयरस्टाइल है। फ्रिजी बालों में यह चोटी काफी अच्छी भी लगेगी। यह सभी हेयर टाइप में सूट करता है। इसे आप थोड़ा मेसी लुक भी दे सकते हैं।

3- टॉप नॉट (Top Knot)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मॉनसून में फ्रिजी हेयर में टॉप नॉट हेयरडू भी बढ़िया लगेगा। इसे बनाना काफी आसान है और यह आपको स्टाइलिश लुक भी देता है। आप इसे ऑफिस, ट्रेवलिंग, दोस्तों के साथ हैंगआउट के दौरान भी बना सकते हैं। आप अपने बन को अपनी पसंद के मुताबिक, मेसी या स्लीक लुक दे सकते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story