TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Beautiful Indian Pilot: देश की ये 6 पायलट हैं अप्सरा जैसी, एक तो 15 साल में उड़ाने लगी थी प्लेन

Beautiful Pilot In India: देश में ऐसी कई महिला पायलट हैं जो अपनी काबिलियत के साथ ही खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 30 Sep 2024 12:40 PM GMT
Beautiful Indian Pilot: देश की ये 6 पायलट हैं अप्सरा जैसी, एक तो 15 साल में उड़ाने लगी थी प्लेन
X

Beautiful Pilots (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Top 6 Beautiful Pilots: आज के इस दौर में महिलाएं, पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। घर चलाना हो या प्लेन उड़ाना हो, महिला अपने हर काम में अव्वल हैं। आज हम आपको भारत की 5 सबसे ज्यादा खूबसूरत और चर्चित महिला पायलटों (Bharat Ki Sabse Khubsurat Mahila Pilot) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल कमर्शियल प्लेन बल्कि फाइटर प्लेन भी उड़ाना जानती हैं। ये सभी पायलट कम ही उम्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं और लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं। आइए जानें इनके बारे में।

1- अवनी चतुर्वेदी (Avni Chaturvedi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी (Sqn Leader Avni Chaturvedi) भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की एक महिला फाइटर पायलट हैं। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलट घोषित की गई थीं। अवनी मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने Technology में स्नातक यानी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय वायु सेना की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। अवनी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

2- लक्ष्मी जोशी (Laxmi Joshi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

महिला पायलट लक्ष्मी जोशी कोरोना महामारी के समय काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं। दरअसल, वह कोविड-19 महामारी में विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस भारत लाने वाले मिशन में शामिल थीं। लक्ष्मी ने 8 साल की उम्र में ही पायलट बनने की ठान ली थी। इसके बाद अपने इस सपने को पूरा करने के लिए खूब मेहनत की। उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग के लिए लोन भी लिया था, ताकि बेटी का सपना पूरा हो सके। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद लक्ष्मी को पायलट का लाइसेंस मिला और इसके बाद एयर इंडिया में जॉब लग गई। लक्ष्मी एक फिटनेस फ्रीक भी हैं। वह अपनी फिटनेस को जिंदगी का अहम हिस्सा मानती हैं और इसके लिए वह रोजाना वर्कआउट करती हैं।

3- आयशा अजीज (Ayesha Aziz)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कश्मीर की रहने वालीं आयशा अजीज कम उम्र में ही उड़ाने भरने वाली देश की सबसे युवा महिला पायलट (Youngest Female Pilot) हैं। उन्होंने साल 2011 में मात्र 15 साल की उम्र में ही पायलट का लाइसेंस हासिल कर लिया था। इसके बाद अगले साल रूस के सोकोल एयरबेस में MIG-29 की ट्रेनिंग हुई। आयशा ने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया है। उन्हें साल 2017 में कमर्शियल लाइसेंस हासिल हुआ था। आयशा ने कम उम्र में ही पायलट बनने का सपना देखा था और अपने लग्न और मेहनत से इसे पूरा भी किया।

4- रितु राठी (Ritu Rathee)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रितु राठी भी देश की सबसे खूबसूरत और मशहूर महिला पायलट हैं। इसके साथ ही वह एक कंटेंट क्रिएटर भी हैं। फिलहाल वह अपने पति गौरव तनेजा संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। गौरव सोशल मीडिया पर फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर हैं। गौरव खुद भी एक पायलट रह चुके हैं। रितु राठी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके वीडियोज को देखना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

5- जोया अग्रवाल (Zoya Agarwal)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपने जोया अग्रवाल का नाम तो जरूर सुना होगा, जो ब्यूटी विद ब्रेन का बिल्कुल सटीक उदाहरण हैं। जोया 2013 में बोइंग 777 उड़ाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बनी थीं। इसके अलावा वह उत्तरी ध्रुव पर दुनिया के सबसे लंबे हवाई रूट्स में से एक सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के बीच विमान उड़ाने वाली पहली महिला कैप्टन भी हैं। जोया की खूबसूरती के चर्चे पूरे देश में होते हैं।

6- धनश्री भोसले (Dhanashree Bhosale)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लिस्ट में आखिरी नंबर है धनश्री भोसला का, जो अपनी खूबसूरती से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। धनश्री का नाम देश की सबसे खूबसूरत महिला पायलटों में लिया जाता है। खूबसूरती में वह किसी मॉडल से कम नहीं हैं। अपने स्लिम फिगर से वह सबको हैरान करती हैं। धनश्री पायलट के तौर पर A320 उड़ाती हैं।

Shreya

Shreya

Next Story