Bhojpuri Actress Lifestyle: सबसे अमीर ये भोजपुरी हसीना, जीती है आलीशान जिंदगी, जानें कौन है वो

Richest Bhojpuri Actress: एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं और अपनी मेहनत के बदौलत आलीशान जिंदगी जीती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 30 July 2024 1:30 AM GMT (Updated on: 30 July 2024 1:31 AM GMT)
Bhojpuri Actress Lifestyle: सबसे अमीर ये भोजपुरी हसीना, जीती है आलीशान जिंदगी, जानें कौन है वो
X

Bhojpuri Actress अक्षरा सिंह (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने नए गाने 'पटना की परी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस गाने को खुद अक्षरा ने गाया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इससे पहले भी वह कई बार अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस (Top Bhojpuri Actress) में से एक हैं। साथ ही वह इस इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में भी गिनी जाती हैं। अपने बलबूते पर आज वो लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। आइए जानें अक्षरा सिंह की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में।

अक्षरा सिंह की लाइफस्टाइल (Akshara Singh Lifestyle)

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साल 2010 में फिल्म सत्यमेव जयते से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अक्षरा सिंह आज लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। अक्षरा सिंह की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर भी वह काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम (Akshara Singh Instagram) पर अक्षरा को करीब 65 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह का जन्म मुंबई में हुआ है, लेकिन वह बिहार के पटना शहर की रहने वाली हैं। अक्षरा के माता पिता भी फिल्म जगत का हिस्सा हैं।

मुंबई में है आलीशान घर (Akshara Singh Luxury House)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू के बाद से एक से बढ़कर एक हिट फिल्में (Akshara Singh Movies) दी हैं। इसी का नतीजा है कि आज ना केवल वह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं, बल्कि सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से भी एक हैं। अक्षरा सिंह अन्य भोजपुरी एक्ट्रेस की तुलना में बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं। वह मुंबई के पोर्श इलाके में एक बेहद आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी तस्वीरें अक्सर वह सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

अक्षरा सिंह नेटवर्थ (Akshara Singh Net Worth)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर बात करें उनकी नेटवर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा सिंह के पास करीब 50-55 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह एक फिल्म के लिए 20 से 22 लाख रुपये की फीस चार्ज करती हैं। जबकि एक घंटे के स्टेज शो से 3-5 लाख रुपये कमाती हैं। बता दें अपने करियर के शुरुआती दौर में अक्षरा को एक फिल्म के केवल 2-3 लाख रुपये ही मिलते थे। लेकिन आज वह फिल्मों से धड़ाधड़ कमाई कर रही हैं। इसके अलावा गाना, स्टेज शो, सोशल मीडिया उनकी कमाई का मुख्य जरिया हैं।

Shreya

Shreya

Next Story