Bhojpuri Actresses Education: कोई ग्रेजुएट तो कोई रह गया 12वीं पास... जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं आपकी फेवरेट भोजपुरी हसीनाएं

Bhojpuri Actresses Qualification: भोजपुरी फिल्मों के साथ ही भोजपुरी हसीनाओं की भी लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है। आइए जानें टॉप एक्ट्रेसेस की क्वालिफिकेशन।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 8 Aug 2024 9:53 AM GMT
Bhojpuri Actresses Education: कोई ग्रेजुएट तो कोई रह गया 12वीं पास... जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं आपकी फेवरेट भोजपुरी हसीनाएं
X

Bhojpuri Actresses (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Bhojpuri Actress Education: आज के समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) की लोकप्रियता में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। भोजपुरी फिल्मों से लेकर गानों और एक्टर्स के लिए लोगों की दीवानगी बढ़ी है। हर कोई अपने फेवरेट स्टार (Bhojpuri Star) की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारी रखना चाहता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपकी पसंदीदा भोजपुरी हसीनाएं (Bhojpuri Actresses) कितनी पढ़ी-लिखी हैं। तो चलिए जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में।

भोजपुरी एक्ट्रेस की क्वालिफिकेशन (Bhojpuri Actress Qualification In Hindi)

1- आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आम्रपाली दुबे आज के समय में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। वह इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी शो Saat Phere से की थी। लेकिन उन्हें पहचान दिलाने का काम किया शो रहना है तेरी पलकों की छांव में (Rehna Hai Teri Palkon Ki Chhaon Mein) ने। जबकि अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani) के साथ की थी। आम्रपाली दुबे की पढ़ाई की बात करें तो एक्ट्रेस ने मुंबई के भावना कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने बीए की डिग्री हासिल की है।

2- मोनालिसा (Monalisa)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मोनालिसा का नाम भी भोजपुरी की टॉप और अमीर अभिनेत्रियों में लिया जाता है। हालांकि उन्होंने कुछ साल पहले ही इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। इस इंडस्ट्री ने ही उन्हें देशभर में पहचान दिलाने का काम किया है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है, जो कि बंगाली हिंदू परिवार में जन्मी थीं। मोनालिसा भी ग्रेजुएट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी के आशुतोष कॉलेज से संस्कृत में बीए की पढ़ाई पूरी की है।

3- अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं अक्षरा सिंह आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भोजपुरी फिल्मों की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा एक्ट्रेस होने के साथ ही गायक भी हैं। इस वर्सटाइलट भोजपुरी एक्ट्रेस ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी में एडमिशन तो लिया लेकिन एक्टिंग में करियर बनाने के लिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

4- रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लिस्ट में अगला नंबर है भोजपुरी की बला की खूबसूरत एक्ट्रेस रानी चटर्जी का। रानी अपनी खूबसूरती और फिल्मों से तगड़ी फैन फॉलोइंग कमा चुकी हैं। पढ़ाई के मामले में भी वह किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकीं रानी चटर्जी ने तुंगरेश्वर अकादमी से स्कूली पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुशन कंप्लीट किया है।

5- काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भोजपुरी की क्वीन काजल राघवानी भी इंडस्ट्री में अपना जलवा रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर वह चर्चा में छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। पढ़ाई की बात करें तो एक्ट्रेस ने पटना यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है और फिर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

Shreya

Shreya

Next Story