×

Famous Church In Delhi: दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर क्रिसमस पर नजर आते हैं बेहतरीन नजारे, जरूर करें विजिट

Famous Church In Delhi : क्रिसमस का त्यौहार नजदीक आने वाला है और इसे लेकर सभी जगह तैयारी का दौर जोर शोर से जारी है। अगर आप इस मौके पर दिल्ली घूमना चाहते हैं तो कुछ खूबसूरत जगह पर जा सकते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 18 Dec 2023 3:15 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 9:00 AM GMT)
Famous Church In Delhi
X

Famous Church In Delhi

Famous Church In Delhi : साल का आखिरी महीना चल रहा है और जल्दी क्रिसमस का त्यौहार नजदीक आने वाला है। 25 दिसंबर को धूमधाम से दुनिया भर में क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया जाएगा। फिलहाल इस त्यौहार के आने में समय बचा हुआ है लेकिन अभी से इसकी तैयारी की जाने लगी है। मॉल हो या फिर रेस्टोरेंट हर जगह सजावट देखी जा रही है और सब कुछ जगमगाता दिखाई दे रहा है। क्रिसमस की इस रोशनी में दिल्ली एनसीआर को भी डूबा हुआ देखा जा रहा है। अगर आप भी क्रिसमस का वेकेशन एंजॉय करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। तो आज हम आपके यहां की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां के नजारे देखने लायक होते हैं। आप यहां पर क्रिसमस के सेलिब्रेशन में शामिल हो सकते हैं।

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल

अगर आप दिल्ली में क्रिसमस के मौके के लिए कोई अच्छी सी जगह ढूंढ रहे हैं तो यहां की सेक्रेड हार्ट कैथ्रेडल चर्च का नजारा इतना खूबसूरत है कि आप इसमें खो जाएंगे। 1935 में स्थापित किए गए इस चर्च की खूबसूरती वाकई में देखने लायक है। यह बड़ी सी लाल इमारत दिल्ली की सबसे बड़ी चर्च में से एक है। यहां खूबसूरत सा हरा भरा बगीचा है और यहां खास तौर पर क्रिसमस की सजावट की जाती है। यहां पहुंचने के लिए आपको मेट्रो का सहारा लेना होगा और मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद सिर्फ 10 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर आपको यह दिखाई देगी। सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक आप यहां जा सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर यह 7:00 बजे के बाद भी खुला रहता है।

सेंट अल्फोंसा चर्च

क्रिसमस के सेलिब्रेशन के लिए आप वसंत कुंज के पास मौजूद इस चर्च पर भी पहुंच सकते हैं। यह एक हरे भरे फार्म हाउस के बीच स्थित है और बहुत ही शानदार है। को बिल्कुल फिल्मों में दिखाई जाने वाली चर्च की तरह नजर आएगी। बता दे की सैंट अल्फोंसा कैथोलिक चर्च की ओर से संत के रूप में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला थी। जब आप यहां पर जाएंगे तो यहां की वास्तुकला आपका दिल जीत लेगी। चर्च के अंदर एक बड़ी सी लकड़ी की टेबल भी है जो बहुत खूबसूरत। यह जगह सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक खुली रहती है और क्रिसमस पर देर रात तक यहां सेलिब्रेशन चलता है। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुल्तानपुर है।

सेंट जेम्स चर्च

अगर आप किसी खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो कश्मीरी गेट के पास मौजूद यह चर्च बहुत खूबसूरत है। यह दिल्ली के सबसे पुराने चर्च में से एक है और यहां जाने के बाद आपको अद्भुत अहसास होने वाला है। ये जगह हल्के पीले रंग में ग्रीक क्रॉस प्लान में बनाई गई है। इसका अर्थ सामान भुजाओं वाले इमारत होता है। यहां पर रंगीन कांच की खिड़कियां बड़ी आकर्षक दिखाई देती है। क्रिसमस के मौके पर यहां का नजारा बहुत ही खास होता है। यह लोथियान रोड पर कश्मीरी गेट के पास मौजूद है जहां सुबह 9:00 से 5:00 बजे तक जाया जा सकता है।

ये है फेमस जगह

के अलावा अगर आप दिल्ली एनसीआर में कहीं पर जाना चाहते हैं तो चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से करीब स्थित सेंट मैरी चर्च, कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेंप्शन, सैंटेनरी मेथाडिस्ट चर्च समेत सेंट स्टीफन चर्च पर भी जा सकते हैं। यहां पर भी आपको क्रिसमस के अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story