×

Trending Memes 2023: जानिए साल 2023 की सबसे पॉपुलर मीम्स कौन सी रहीं, किसे कितना किया गया सर्च

Trending Memes 2023: साल 2024 आने को है ऐसे में आइये आपको बताते हैं कि जाते जाते साल 2023 में कौन कौन से मीम्स सबसे ज़्यादा ट्रेंडिंग रहे और जिन्हे गूगल पर जमकर सर्च किया गया।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Dec 2023 6:54 AM GMT
Trending Memes 2023
X

Trending Memes 2023 (Image Credit-Social Media)

Trending Memes 2023: नया साल आने को है ऐसे में बीतते हुए इस साल से भी कई यादें भी जुड़ीं हुईं हैं। जहाँ ये साल कई पुरानी यादों को अपने साथ ले जायेगा वहीँ इंटरनेट पर पॉपुलर और ट्रेंड हुईं कुछ मीम्स ने तहलका मचा दिया था। जिसमे "जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव" ट्रेंड से लेकर "मोये मोये" मीम्स तक सभी काफी पसंद की गयी थीं। आइए उन सबसे हॉट मीम्स पर एक नजर डालें जो 2023 में Google पर ट्रेंड हुईं और जिन्हे लोगों ने खूब सर्च किया।

2023 में पॉपुलर हुईं मीम्स

हम 2023 को अलविदा कह रहे हैं, वहीँ आज हम उन मीम्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जो भारत में Google पर काफी ज़्यादा सर्च की गईं और पॉपुलर हुईं।

भूपेन्द्र जोगी मीम

अगर आप एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर हैं, तो आपने भूपेन्द्र जोगी का नाम ज़रूर सुना होगा। मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद ये नाम रातोंरात सनसनी बन गया। क्लिप में, आदमी को बार-बार अपना नाम कहते हुए सुना गया और अनजाने में नेटिज़न्स को उलझन में डाल दिया।

"जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव" मीम

इस मीम को वैसे तो ज़्यादा इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि जैसमीन कौर नाम की एक महिला के द्वारा पॉपुलर हुए इस मीम को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया और "जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव" ट्रेंड करने लगा। बॉलीवुड अभिनेताओं से लेकर अमेरिकी मॉडल एशले ग्राहम और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव तक, सभी ने दिल्ली की एक कपड़ा दुकान के मालिक की इस एक पंक्ति पर वीडियो बनाया गया। कौर के कपड़े बेचने के उत्साही तरीके ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

"मोये मोये"

"मोये मोये" का ट्रेंड अभी भी इंटरनेट पर आग लगा रहा है। सर्बियाई गायक-गीतकार तेया डोरा द्वारा गाया गया, "मोये मोर" नामक गीत को भारतीय दर्शकों द्वारा "मोये मोये" में बदल दिया गया था। जबकि गाना वास्तव में बुरे सपने और निराशा के बारे में है, इसे इंटरनेट पर कॉमिक रूप से देखा जा रहा है। वहीँ इंस्टाग्राम यूजर्स ने दिल दहला देने वाली किसी भी बात को मजाकिया अंदाज में दिखाने के लिए इस गाने पर रील बनाईं।

"एलविश भाई" मीम

बिग बॉस ओटीटी के विजेता रहे एल्विश यादव पर एक मीम काफी पॉपुलर हुई जिसमे उनके एक फैन का अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आया और इसपर मीम बन गयी। ये मीम गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च की गयी मीम्स में से एक है। इसमें एक लड़का "एलविश भाई" को ख़ास अंदाज़ में बोलता नज़र आ रहा है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story