×

Mango Drinks: गर्मियों में ये आम की ड्रिंक्स देंगी भरपूर एनर्जी, पीने में बेहद स्वादिष्ट

Mango Juice In Summer: हम आपको आज आम के अलग अलग तरह के ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि गर्मियों में बेहद हेल्दी और स्वादिष्ट होंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 9 April 2022 12:47 PM GMT
Mango Drinks: गर्मियों में ये आम की ड्रिंक्स देंगी भरपूर एनर्जी, पीने में बेहद स्वादिष्ट
X

आम (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Mango Juice In Summer: गर्मियों का मौसम यानी फलों के राजा आम (Mango) का सीजन। गर्मियां शुरू होते ही अपने खानपान का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे मौसम में शरीर का तापमान नॉर्मल रखने और खुद को फ्रेश व एनर्जेटिक रखने में आम आपकी बहुत मदद कर सकता है। आमतौर पर लोग आम का जूस (Mango Juice) या फिर उसे काटकर खाना बेहद पसंद करते हैं, लेकिन इसके अलावा भी आप कई अन्य तरीकों से आम का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे में हम आपको आज आम के अलग अलग तरह के ड्रिंक्स (Mango Drinks) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि गर्मियों में बेहद हेल्दी और स्वादिष्ट होंगे। तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका-

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मैंगो मिंट लस्सी (Mango Mint Lassi)

अब लस्सी पीना तो सभी को बेहद पसंद होता है और मैंगो व मिंट इसका स्वाद और बढ़ा देंगे। मैंगो मिंट लस्सी बनाने के लिए एक आम को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्सर में ब्लेंड कर लें। अब दही, थोड़ी सी चीनी और बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार फिर अच्छी तरह ब्लेंड करें। आप चाहें तो चीनी की जगह शहद डाल सकते हैं। फिर इसे गिलास में डालें और पुदीने की पत्ती से सजाकर सर्व करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मैंगो स्मूदी (Mango Smoothie)

गर्मियों के सीजन मैंगो स्मूदी भी आपके लिए एक बेहतरीन और हेल्दी ड्रिंक साबित होगी। इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आम को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर, इसे स्मूद होने तक मिक्सर में पीस लें। अब इसमें थोड़ी सी दही, ठंडा दूध और शहद मिलाकर मिक्सी में झाग आने तक चलाएं। इस तरह आपकी मैंगो स्मूदी तैयार हो जाएगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आम पन्ना (Aam Panna)

शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आम पन्ना पसंद न हो। आम पन्ना बेहद स्वादिष्ट होता है और आपकी इंस्टेंट फ्रेश करने के काम आता है। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को उबाल लें। ठंडा होने के बाद इसके पल्प को मिक्सी में डालकर चीनी, पुदीने की पत्तियों और काला नमक (स्वादानुसार) डालकर पीस लें। अब इसमें ठंडा पानी मिलाएं और फिर पानी को छान लें। अब इसमें काली मिर्च, भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं और सर्व करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मैंगो एवोकाडो ड्रिंक (Mango Avocado Drink)

यह ड्रिंक आपके लिए बेहद हेल्दी होगी। एवोकाडो एक उच्च फाइबर युक्त फल है, जो कि सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एवोकाडो को छीलकर मिक्सी में पीस लें। अब आम के कुछ टुकड़े, नींबू और संतरे का रस मिलाएं और स्मूद होने तक मिक्सर में पीस लें। अब आपकी ड्रिंक सर्व करने के लिए तैयार है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story