×

Legal Rights for Couples: अनमैरिड कपल इन कानूनी अधिकारों के बारे में जरूर जान लें, आपको परेशान करने वाला जा सकता है जेल

Legal Rights for Unmarried Couples: अनमैरिड कपल्स को लेकर कई बार ये सुनने को मिलता है कि होटल में अनमैरिड कपल्स को परेशान किया जाता है। तरह-तरह के कमेंट्स पास किए जाते हैं और उन्हें होटल में रूम भी नहीं देते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 18 Jan 2023 2:41 AM GMT
unmarried couple
X

अनमैरिड कपल्स के कानूनी अधिकार (फोटो- सोशल मीडिया)

Legal Rights for Unmarried Couples: बीते कई सालों की अपेक्षा आज के लोगों की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव हुए हैं। अब अनमैरिड कपल्स अगर एक साथ एक कमरे में रहते हैं तो भी उसमें कोई गलत बात नहीं है। अगर लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं और दोनों अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं तो वो रह सकते हैं। लेकिन अनमैरिड कपल्स को लेकर कई बार ये सुनने को मिलता है कि होटल में अनमैरिड कपल्स को परेशान किया जाता है। तरह-तरह के कमेंट्स पास किए जाते हैं और उन्हें होटल में रूम भी नहीं देते हैं। वहीं कई बार पार्क में, गार्डन में कपल्स को एक-साथ बैठा देखते ही पुलिस और कई लोग अजीब निगाहों से देखते हैं और कपल्स को परेशान करते हैं।

ऐसे में आज हम अनमैरिड कपल्स को बताने जा रहे हैं कि अगर कभी ऐसी स्थितियां बनती भी हैं तो उन कपल्स को क्या करना चाहिए। इस परेशानियों से कपल्स को मुक्ति दिलाने के आज हम आपको 5 कानून अधिकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये कानूनी अधिकार अनमैरिड कपल्स को जानना बहुत जरूरी है। ताकि कोई आपका फायदा न उठा सके।

होटल में रूकने का अधिकार

अनमैरिड कपल्स को कोई भी होटल में रूकने से मना नहीं कर सकता है। क्योंकि अनमैरिड कपल्स के लिए कानूनी अधिकार है कि वे एक ही कमरे में रूक सकते हैं। बस उनके पास मान्यता पहचान पत्र होना चाहिए।

इसके बाद अगर पुलिस होटल में छापा भी मारती है तो अनमैरिड कपल्स पुलिस को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं और पहचान पत्र भी दिखा सकते हैं।

बाग-बगीचे-पार्क में बैठने का अधिकार

भारत में कोई अनमैरिड कपल्स अगर किसी पार्क, बाग-बगीचे या किसी पब्लिक प्लेस पर बैठते हैं तो किसी को ये हक नहीं है कि उन्‍हें कोई परेशान करें। लेकिन हां कोई अनमैरिड कपल पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकतें करते पकड़ा गया, तो उसे 3 महीने के लिए जेल जाना पड़ सकता है। ये आईपीसी की धारा 294 में बताया गया है।

(Image Credit- Social Media)

एक ही शहर के होटल में रूकने का अधिकार

अनमैरिड कपल्स को लेकर ऐसा कोई कानून नहीं बनाया गया है कि एक ही शहर में रहने वाले अनमैरिड कपल्स एक साथ होटल में नहीं रूक सकते हैं। पर बढ़ते क्राइम और अपराधों को ध्यान मे रखते हुए कुछ होटल वाले उसी शहर के होटल में अनमैरिड कपल्स को रूकने की अनुमति नहीं देते हैं।

अनमैरिड कपल्स को पुलिस नहीं कर सकती गिरफ्तार

अगर अनमैरिड कपल्स की उम्र 18 साल से ज्यादा है। उनके पास मान्य पहचान पत्र है और वो दोनों एक होटल में रूकते हैं। तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती है।

अनमैरिड कपल्स ले सकते हैं किराए का घर

अनमैरिड कपल्स अगर भारत में कहीं पर भी किराए पर कमरा या घर लेना चाहते हैं तो उन्हें रेंट एग्रीमेंट बनवा लेना चाहिए। इस एग्रीमेंट के बाद आपको कोई परेशान नहीं कर सकता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story