Tej Pratap Singh Yadav Kon Hai: कौन हैं लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे दामाद, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार

Tej Pratap Singh Yadav Kon Hai: तेज प्रताप सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से प्रत्‍याशी बनाया है। वह रिश्ते में लालू यादव के दामाद लगते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 21 Oct 2024 9:48 AM GMT
Tej Pratap Singh Yadav Kon Hai: कौन हैं लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे दामाद, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार
X

Tej Pratap Singh Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Tej Pratap Singh Yadav UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं। 13 नवंबर को वोटिंग के 10 दिन बाद 23 नवंबर को रिजल्ट सामने आ जाएंगे। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने कुछ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें से तेज प्रताप सिंह यादव (Tej Pratap Singh Yadav) सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। सपा कैंडिडेट तेज प्रताप का लालू प्रसाद यादव से गहरा रिश्ता है। दरअसल, वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष के सबसे छोटे दामाद हैं। साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के भी करीबी हैं। आइए जानते हैं कौन हैं तेज प्रताप सिंह यादव, जो उपचुनाव को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

तेज प्रताप सिंह यादव कौन हैं (Tej Pratap Singh Yadav Kon Hai)

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से तेज प्रताप सिंह यादव को अपना प्रत्‍याशी (Samajwadi Party Candidate) बनाया है। तेज ने आज अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। सपा द्वारा प्रत्याशी बनाए गए तेज प्रताप सिंह यादव, रणवीर सिंह यादव और मृदुला यादव के बेटे हैं। वह रिश्ते में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पोते लगते हैं। दरअसल, तेज के दादा रतन सिंह यादव (Ratan Singh Yadav), मुलायम के बड़े भाई लगते थे। वह छह भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और 60 के दशक में सेना में नौकरी करते थे। इस तरह अखिलेश यादव, तेज के चाचा लगते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तेज प्रताप सिंह यादव का जन्म 21 नवंबर 1987 को इटावा जिले के सैफई गांव में यूपी के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुआ था। तेज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वह पहली बार साल 2014 में मैनपुरी से उपचुनाव में सांसद के तौर पर चुने गए थे। उन्होंने 2014 से 2019 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। अब एक बार फिर वह सपा की तरफ से चुनावी मैदान में हैं।

कहां तक की है पढ़ाई (Tej Pratap Singh Yadav Education)

तेज प्रताप सिंह यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून और दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल, नोएडा से पूरी की है। 2005 में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से बीकॉम की पढ़ाई की। इसके बाद साल 2009 में लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (Leeds University Business School) से एमबीए की डिग्री हासिल की।

लालू प्रसाद यादव की बेटी से की है शादी (Tej Pratap Singh Yadav Wife)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तेज प्रताप सिंह यादव ने बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव (Raj Laxmi Yadav) से शादी की है। दोनों 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। तेज और राज लक्ष्मी की मुलाकात एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दंपत्ति एक बच्चे के माता-पिता हैं।

Shreya

Shreya

Next Story