×

Vastu Colors for Kitchen: वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई का रंग होता है बेहद ख़ास, ऐश्वर्य की नहीं होगी कभी कमी

Vastu Colors for Kitchen: हर रंग का अपना एक ख़ास महत्त्व और मतलब होता है। ये रंग आपके विचारों और सोचने की शक्ति को भी प्रभावित करने के साथ पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जियो का भी संचार करते हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 4 July 2022 6:23 AM GMT (Updated on: 4 July 2022 6:24 AM GMT)
kitchen according vastu
X

kitchen according vastu (Image credit: social media)

Vastu Colors for Kitchen: जिंदगी की सारी भाग दौड़ एक सुकून भरी ज़िन्दगी जीने का ही प्रयास है। कड़ी मेहनत के बाद जब कोई व्यक्ति अपने सपनों का घर बनाता है। तो उसकी ऐसी ख्वाहिश होती है कि ये घर उसके और उसके परिवार के लिए बेहद शुभ और सुख व् शांति हमेशा बनी रहे । रंग हमारी जिंदगी में हमारे व्यक्तित्व की पहचान बताने वाले होते है। अगर आपकी जिंदगी में रंग ना हो तो आपकी खुद की जिंदगी अधूरी सी लगने लगेगी।

बता दें कि हर रंग का अपना एक ख़ास महत्त्व और मतलब होता है। ये रंग आपके विचारों और सोचने की शक्ति को भी प्रभावित करने के साथ पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जियो का भी संचार करते हैं।

उल्लेखनीय है कि डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति डिप्रेशन को काले रंग से अत्यधिक परेशानी हो सकती है। गौरतलब है कि ऐसी परिस्थितियो को देखकर यह साफ पता चलता है कि इन रंग-बिरंगे रंग आपकी जिंदगी में आने वाली खुशियों को प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। अब आप सोच रहे होंगे तो कैसे और किसप्रकार रंगों का चुनाव किया जाये।

वास्तु के हिसाब से घर में लगाए जाने वाले रंगों का सीधा रिश्ता आपकी ज़िन्दगी से होता है। इसलिए प्रत्येक जगहों के लिए रंगों का चुनाव बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए। इन्हीं वजहों से वास्तु घर के अनेक हिस्सों को अलग-अलग रंगों से रंगने का नियम बनाता है।

बता दें कि अगर आप वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने घर के हर कमरों और स्थान के रंगों का चयन करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा। तो आइए आज हम घर घर का सबसे मुख्य स्थान माने जाने वाले रसोई घर की बात करेंगे। और जानेंगे कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कौन सा रंग लगाना बेहद शुभ होता है जिसके कारण घर में हमेशा अन्नपूर्णा देवी का वास और खुशियां बनी रहें।

कैसा हो किचन का रंग :

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर घर का मुख्य केंद्र होता है। मान्यताओं के अनुसार किचन में लाल रंग की चुनाव बेहद ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा दक्षिण दिशा किचन के लिए बहुत ही शुभ होने के साथ उस दिशा को अग्नि तत्व भी माना जाता है। चूँकि अग्नि तत्व का रंग लाल होता है, जिसके कारण इस रंग को रसोई के लिए बहुत शुभ माना जाता है। परन्तु लाल रंग के अलावा सफेद, पीला, सिल्वर, नारंगी, गुलाबी और लाइव चॉकलेट कलर भी आपकी रसोई में बरक्कत देने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

लेकिन ध्यान रहे वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कभी भी गहरे रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं किचन के रंग के साथ उसमें बने कैबिनेट का भी चयन वास्तु शास्त्र के अनुसार करना लाभकारी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन कैबिनेट के लिए हरा और हल्का पीला रंग बहुत शुभ फलदायी माना जाता है।


Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story