×

Vastu Tips: घर में सही दिशा में लगाएं फैमिली फोटो, बढ़ेगा प्यार

Vastu Tips: सिर्फ घर का ही नहीं, बल्कि घर में रखी जाने वाली सभी चीजों का भी वास्तु होता है, आज हम अपने इस आर्टिकल में घर में फैमिली फोटो लगाने से जुड़ा वास्तु टिप्स देने जा रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Jun 2024 5:46 AM GMT
Vastu Tips
X

Vastu Tips (Photo- Social Media)

Vastu Tips For Family Photo: बहुत से लोग वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं, जी हां! सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि बड़े से बड़े बिजनेसमैन और सेलेब्स भी वास्तु शास्त्र को मानते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही शाहरुख खान जैसे जाने माने लोगों ने अपने घर का वास्तु कराया हुआ है। वास्तु किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को पूरी तरह बदल सकती है, इस वजह से तो कहा जाता है कि घर का वास्तु सही होना चाहिए, यदि घर का वास्तु सही रहता है तो घर में हमेशा पॉजिटिविटी रहती है और उस घर में रहने वाले सभी व्यक्ति निरंतर तरक्की करते रहते हैं। सिर्फ घर का ही नहीं, बल्कि घर में रखी जाने वाली सभी चीजों का भी वास्तु होता है, आज हम अपने इस आर्टिकल में घर में फैमिली फोटो लगाने से जुड़ा वास्तु टिप्स देने जा रहें हैं।

घर में फैमिली फोटो लगाने का वास्तु टिप्स (Family Photo Lagane Ka Vastu Tips)

अपने घरों को सजाना किसे पसंद नहीं होता है, कुछ लोग घरों में रंग बिरंगी तस्वीरें लगाते हैं तो कुछ लोग फैमिली फोटो लगाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में फैमिली फोटो लगाने का भी वास्तु टिप्स होता है, जी हां! यदि घर में फैमिली फोटो सही दिशा में नहीं लगी होती है, तो इसका असर भी घरवालों पर देखने को मिलता है।


घर के इस दिशा में लगाएं फैमिली पिक्चर (Vastu Shashtra)

घर का लिविंग रूम सबसे खास होता है, यदि आपने अपने घर के लिविंग एरिया में फैमिली फोटो लगाई हुई है तो ध्यान रखें कि इसे लिविंग रूम में नॉर्थ डायरेक्शन में लगाएं, इससे घर में सकारात्मकता आती है। इसके अलावा आप फैमिली पिक्चर को अपने घर के साउथ वेस्ट वॉल पर भी लगा सकते हैं, इससे परिवार में प्यार बढ़ता है। वहीं जब आप फैमिली पिक्चर को घर के ईस्ट में लगाते हैं तो इससे फैमिली की तरक्की होती है। वहीं घर के नॉर्थ साइड में फैमिली पिक्चर लगाने से भी घर में खुशियां आतीं हैं, साथ ही घर का माहौल पॉजिटिव रहता है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story