×

Vastu Shastra: वास्तु मुताबिक करें घर की सजावट, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, देंगी सुख समृद्धि का आशीर्वाद

Vastu Shastra : हिंदू धर्म में दीपावली के त्यौहार का काफी महत्व माना गया है। इस दिन माता लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान गणेश की विशेष तौर पर पूजा अर्चन की जाती है। अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो वास्तु के मुताबिक अपने घर की सजावट करें।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 7 Nov 2023 2:00 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 10:01 AM GMT)
Diwali Decoration By Vastu
X

Diwali Decoration By Vastu

Vastu Shastra: दीपावली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन हर जगह हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया जाता है और भगवान गणेश, माता सरस्वती और माता लक्ष्मी की पूजन अर्चन की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी का जन्म हुआ था उसी उपलक्ष्य में दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। दीपावली पर देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग कुछ दिनों पहले से ही घर में साफ सफाई और रंगाई पुताई तथा डेकोरेशन का काम शुरू कर देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जिस घर में साफ सफाई नहीं होती वहां पर माता लक्ष्मी एक क्षण भी नहीं ठहरती हैं। अगर धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना हो तो वास्तु के मुताबिक घर की सजावट करना बेहद शुभ माना जाता है। चलिए आज आपको हम कुछ वास्तु टिप होम डेकोरेशन आइडिया देते हैं।

मुख्य द्वार डेकोरेशन

दीपावली के दौरान घर के मुख्य द्वार की साफ सफाई करना बहुत जरूरी है। अगर आपका दरवाजा आवाज करता है तो इसे सबसे पहले ठीक करवा लें। दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक और लक्ष्मी जी के पैरों का चिन्ह अवश्य लगाना चाहिए। घर के मेन गेट पर आप सूर्य मंत्र भी लगा सकते हैं। याद रखे कोई भी ऐसा पौधा जिसने कांटे लगे हो वो घर के मुख्य द्वार पर ना रखे। मेन गेट पर अच्छी और सुंदर सी रंगोली बनाए जिससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होवे। आम के पत्ते का तोरण लगाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। मुख्य द्वार साफ सुथरा और सजा हुआ रहेगा तो मां लक्ष्मी आपके घर में अवश्य प्रवेश करेंगी।

इस दिशा को करें साफ

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के ईशान कोण को अवश्य साफ करना चाहिए। घर की उत्तर पूर्व दिशा जी कोने में मिलती है उसे ईशान कोण कहा जाता है। वास्तु के मुताबिक यह देवस्थान है इसलिए इस जगह का स्वच्छ और शुद्ध होना जरूरी है। बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिशा में आपने कोई फालतू सामान ना रखा हो। याद रखे ईशान कोण पर भूल कर भी कचरे का डब्बा ना रखे इससे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। अगर ये जगह साफ सुथरी बनी रहेगी तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको अवश्य मिलेगा और घर में हमेशा बरकत रहेगी।

फेंक दें ये चीजें

दीपावली की सफाई के समय आप उन चीजों को अपने घर से बिल्कुल बाहर कर दें जो आपके कोई उपयोगी नहीं हैं और फालतू है। पुराना कबाड़, टूटे हुए शीशे, अखबार की रद्दी, खराब जूते चप्पल, फटे पुराने कपड़े ये सभी चीजें आपको दिवाली से पहले अपने घर से हटा देनी चाहिए। अगर इस तरह की चीज घर में पड़ी रहती हैं तो नेगेटिविटी का संचार होता है। गंदगी वैसे भी दरिद्रता का प्रतीक है। दिवाली की सफाई के दौरान इन सभी बेकार चीजों को अपने घर से अवश्य बाहर करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story