×

Vastu Shastra Tips in Hindi: घर में रखी इन चीजों का कभी नहीं करना चाहिए लेन-देन, पैसे कभी नहीं रूकते हैं

Vastu Shastra Tips in Hindi: दोस्ती-यारी में, आस-पड़ोस में, रिश्तेदारों-किराएदारों में चीज-सामान का लेना-देना लगा ही रहता है। जैसी जरूरत होती है, बिना संकोच सामने वाला मांग लेता है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Aug 2022 8:42 AM GMT
vastu shastra
X

वास्तु शास्त्र (फोटो- सोशल मीडिया)

Vastu Shastra Tips in Hindi: आम जिंदगी में कुछ बातों को हम ध्यान नहीं रखते हैं जिसका असल जिंदगी से सीधा ताल्लुक होता है। जीं हां शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख किया गया है जिनका लेन-देन नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सीधा संबंध व्यक्ति के भाग्य से जुड़ा होता है। जाने-अनजाने में इन चीजों से अपरिचित होने की वजह से अक्सर व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। जिसकी वजह से उधारी कभी खत्म ही नहीं होती है। एक बार चुका देने के बाद फिर से उधार चढ़ना शुरू हो जाता है। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।

इन 4 चीजों की उधारी कभी न करें

दोस्ती-यारी में, आस-पड़ोस में, रिश्तेदारों-किराएदारों में चीज-सामान का लेना-देना लगा ही रहता है। जैसी जरूरत होती है, बिना संकोच सामने वाला मांग लेता है। लेकिन कुछ चीजों के लेन-देन से मांगने वाले पर तो कोई असर नहीं होगा, पर आपके ऊपर गलत असर पड़ सकता है। आइए बताते है किन चीजों के लेन-देन से नकारात्मकता सक्रिय हो जाती है।

कलम

बहुत सी जगहों पर देखा होगा, जैसे स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, बैंक या कई जगहों पर लोगों की पेन मांगने की आदत होती है। ऐसा बताया जाता है कि कलम यानी पेन व्यक्ति के अच्छे बुरे कर्मों का हिसाब-किताब रखती है। ऐसे में अगर किसी से कलम का लेन-देन कर रहे हैं तो उसे अपने पास न रखे, वापस जरूर करें। दूसरी तरह अगर आपने किसी को दिया हो तो तुरंत ही काम हो जाने के बाद ले लें।

घड़ी

शास्त्रों में ऐसा माना गया है कि घड़ी से व्यक्ति का अच्छे और बुरे दोनों समय का संबंध जुड़ा होता है। इसलिए दूसरों की घड़ी पहनने से बचें। साथ ही घड़ी का लेन-देन करना भी शुभ नहीं माना गया है।

झाडू

हिंदू धर्म में झा़डू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, झाडू किसी को उधार देने से घर से लक्ष्मी चली जाती है। साथ की झाडू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाडू को कभी दान में नहीं देना चाहिए।

नमक

घरों में खाना बनाते समय नमक अक्सर खतम हो जाता है तो आस-पास से लोग मांग लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि नमक न कभी उधार देना चाहिए, न ही लेना चाहिए। न ही किसी को अपने हाथों से उसके हाथों में देना चाहिए। ऐसा बताया गया है कि नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है। जिसकी वजह से नमक की उधारी देते ही दोनों ग्रह कमजोर होने लगते हैं। इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story