×

Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम में इस सफेद फूल को रखने से बढ़ेगा पति-पत्नी में प्यार, होगी करियर में बढ़ोत्तरी

Vastu Tips For Bedroom: वैसे तो ये हर कोई जानता है कि पेड़-पौधे इंसानी जिंदगी के लिए जरूरी हैं। हवा को शुद्ध करने, हरियाणी रखने से साथ ही इसका वास्तु शास्त्र से भी गहरा संबंध है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Nov 2022 1:59 PM GMT
tuberose plant
X

रजनीगंधा का पौधा (फोटो- सोशल मीडिया)

Vastu Tips For Bedroom: अक्सर पति-पत्नी के बीच बिना किसी बात के ही जरा-जरा सी बातों पर बहस होने लगती है। यही बहस कभी-कदार इस हद तक बढ़ जाती है जो पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बन जाती है। ऐसे में कुछ विशेष बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। सबसे पहले तो अपने घर में, बेडरूम में साफ-सफाई का बेहद खासा ध्यान रखें, कि वहां मकड़ी का जाल, धूप-गंदगी न हो। अगर ऐसा कुछ भी है तो तुरंत बेडरूम की सफाई करें। कमरे से जो चीजें यूज की न हों, उन्हें फौरन हटा दें। लेकिन ये सब करने के बाद दाम्पत्य जीवन में कोई सुधार नहीं आ रहा है तो आप अपने घर में कुछ वास्तु टिप्स अपनाएं।

वैसे तो ये हर कोई जानता है कि पेड़-पौधे इंसानी जिंदगी के लिए जरूरी हैं। हवा को शुद्ध करने, हरियाणी रखने से साथ ही इसका वास्तु शास्त्र से भी गहरा संबंध है। जीं हां घर में हरे पेड़-पौधे लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही हैं साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

इसके अलावा पेड़-पौधे रिश्तों में भी मधूरता लाते हैं और मजबूत करते हैं। घर के अंदर इनडोर प्लांट लगाने चाहिए, जिससे वे बिना धूप के भी खराब न हो। लेकिन आज हम एक बेहद खास पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको लगाने से आपके दांपत्य जीवन में खुशहारी आएगी।

ये चमत्कारी पौधा रजनीगंधा का है। जिसे अंग्रेजी में Tuberose कहा जाता है। अपनी शादीशुदा लाइफ को खुशहाल बनाने और लड़ाई-झगड़ों से राहत पाने के लिए रजनीगंधा का पौधा बहुत लाभकारी होता है। इसे घर में लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है।

दरअसल वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा के पौधे को बहुत ही प्रभावशाली बताया गया है। ऐसा बताया गया है कि इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मकता ऊर्जा उत्पन्न होती है और पूरे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

करें ये उपाय

रजनीगंधा का पौधा (फोटो- सोशल मीडिया)

इसके साथ ही जिन कपल्स या पति-पत्नी के बीच ज्यादा नोंक-झोंक होती है या फिर ज्यादा कड़वाहट आ गई है तो वे अपने बेडरूम में रजनीगंधा के पौधे को लगाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन पर प्रेम बढ़ेगा।

अपने घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रजनीगंधा को लगाएं। इससे घर में बरकत हमेशा बनी रहेगी। गृह कलेश-लड़ाई-मनमुटाव से मुक्ति मिलेगी।

विवाह के तुरंत बाद ही या फिर कुछ दिन, महीनों या कभी भी दांपत्य के बीच में नीरसता छाई हो, उसके संबंधों में प्रेमभाव धीरे-धीरे खत्म होने लगा हो, तो घर के आंगन में एक गमले में रजनीगंधा का पौधा लगाएं। ये उपाय आपको बहुत फायदा देगा।

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि रजनीगंधा की सुंगध यानी खुशबू घर की नेगेटिविटी को दूर करती है। साथ ही घर में धन, वैभव, यश, और समृद्धि की वृद्धि होती है।

अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर नोंकझोंक, बहस होती है। तो इसके पीछे का कारण वास्तु दोष माना गया है। घर से वास्तुदोष दूर करने के लिए रजनीगंधा का पौधा बहुत ही कल्याणकारी है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story