×

Vastu Tips For Happy Home: घर में इन वस्तुओं से बनी रहती है आर्थिक तंगी और परेशानी, तुरंत करिए ये उपाय

Vastu Tips For Happy Home: कई बार कुछ चीजों की वजह से लोगों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों को खासकर घर में नहीं रखना चाहिए।

Vidushi Mishra
Published on: 25 Aug 2022 2:17 PM GMT
vastu tips for home in hindi
X

घर में भूलकर न रखें ये चीजें (फोटो- सोशल मीडिया)

Click the Play button to listen to article

Vastu Tips For Happy Home: क्या आप वास्तु शास्त्र पर विश्वास करते हैं अगर हां तो ये खबर आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है और अगर आप वास्तु शास्त्र में विश्वास नहीं करते हैं तो इन उपायों को करने से जब आपकी जिंदगी में सकारात्मक असर दिखाई देगा, तो आप खुद ही मानने लगेंगे। जीं हां अक्सर घर में कुछ ऐसी चीजें रखी रहती हैं जिन पर सालों बीत जाते हैं लेकिन हमारा ध्यान नहीं जाता है। यहीं चीजें आपकी जिंदगी में नकारात्मक असर डालती हैं। क्योंकि जिन चीजों का लंबे समय तक कोई इस्तेमाल नहीं होता है उनमें राहु-केतु और शनि का वास हो जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में महीनों-सालों से बिना इस्तेमाल किए जाने इन वस्तुओं से काफी नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। जिससे घर में क्लेश बढ़ जाती है। कई बार इन चीजों की वजह से लोगों को आर्थिक तंगी (vastu tips for money luck) का भी सामना करना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं कि किन चीजों को खासकर घर में नहीं रखना चाहिए।

बंद पड़ी घड़ी

अगर आपके घर- ऑफिस की दीवार पर खराब घड़ी लगी है, तो उसे तुरंत ही हटा है। क्योंकि अक्सर घड़ी खराब हो जाने पर लोग उसे कहीं किसी कोने में रख देते हैं ये भी नहीं करना चाहिए। इससे अच्छा होगा कि आप बंद घड़ी किसी को दान में दे दें।

खराब या जंग लगी या टूटे-फूटे बर्तन

ध्यान देते हुए घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन कई बार टूट जाते हैं और लोग उन्हें हटाते नहीं है। जिससे कई बार धोने में हाथों में चोट भी लग जाती है और वास्तु के हिसाब से ये बर्तन हटा देने चाहिए। इसके अलावा जंग लगे लोहे के समानों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि पहली बात तो जंग लगने से लोहे के औजार काम करते समय आपको हानि पहुंचा सकते हैं साथ ही इनसे कई परेशानियां बढ़ती हैं।

बिना इस्तेमाल के पीतल के बर्तन

कई बार लोगों के घर के किचन में, स्टोर रूम में पीतल के बर्तन ऐसे ही पड़े रहते हैं। नहीं तो पुराने पीतल के बर्तनों को कहीं छिपाकर रख दिया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब इन बर्तनों को कहीं अंधेरे में रख देते हैं तो इन बर्तनों में शनि का वास हो जाता है। जिससे कई बार इंसान को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

Disclaimer: जानकारी देते हुए बता दें कि ये पूरी जानकारी केवल मान्यताओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित है। इन बातों का न्यूजट्रैक से किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story