Vastu Tips For Kitchen: किचन में रखीं ये चीजें बनाती हैं कंगाल, आज ही कर दें बाहर

Kitchen Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों के बारे में बताया गया है, जिनसे आर्थिक तंगी का घर में वास हो सकता है। आइए जानें इनके बारे में।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Sep 2024 2:15 AM GMT (Updated on: 10 Sep 2024 2:15 AM GMT)
Vastu Tips For Kitchen: किचन में रखीं ये चीजें बनाती हैं कंगाल, आज ही कर दें बाहर
X

Vastu Tips For Kitchen (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Vastu Tips For Kitchen: हिंदू धर्म में लोग अपने घरों का निर्माण वास्तु के अनुसार करवाते हैं। अगर घर वास्तु के हिसाब से ना बनवाया जाए तो कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र में केवल दिशाओं का ही नहीं बल्कि कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जो घर में खुशहाली लाती हैं। इसके अलावा उन चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिनके होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा और कंगाली छा जाती है। इसलिए घर में वास्तु के नियमों (Vastu Niyam For House) का पालन करना बहुत जरूरी है। ताकि आप किसी भी तरह के नुकसान से बच सकें।

किचन घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर किचन को व्यवस्थित रखा जाए तो घर की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है। यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और समृद्धि को भी प्रभावित करता है। इसके विपरीत कुछ ऐसी भी चीजें होती हैं, जो किचन में रखने से बचना चाहिए। वास्तु के हिसाब से किचन में रखी कुछ चीजें कंगाली का कारण बन जाती है। आइए जानें कौन सी हैं वो चीजें।

किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें (Kitchen Mein Kya Nahi Rakhna Chahiye)

1- टूटे फूटे बर्तन

कभी भी अपने घर के किचन में टूटे-फूटे या खराब बर्तन नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल करने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। साथ ही ग्रहों की स्थिति पर भी टूटे हुए बर्तनों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस तरह के बर्तनों को तुरंत हटा देना चाहिए।

2- खराब नल

किचन में लगे नल से अगर पानी टपकता रहता है तो फिर इसे फौरन ठीक करा लें। क्योंकि यह धन के नुकसान और आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।

3- कूड़ा-कचरा

अगर आप भी अपने किचन में कूड़ा-कचरा जमा करके रखते हैं तो इस आदत को बदल लें, क्योंकि किचन में कूड़ा-कचरा और गंदगी फैलाकर रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमेशा अपने किचन को साफ-सुथरा रखें।

4- झाड़ू

इसके अलावा किचन में झाड़ू रखने से भी बचना चाहिए। क्योंकि रसोई में इसे रखना अशुभ होता है। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच कलह भी हो सकता है। केवल इतना ही नहीं इससे आर्थिक नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

5- जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कभी जूठे बर्तन और बासी खाना भी न रखें। ऐसा माना जाता है कि इनसे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर की स्थिति खराब करती है और तरक्की में रुकावट पैदा होती है।

6- शीशा

किचन में शीशा लगाने से भी बचना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

नोट- यह खबर सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले वास्तु के जानकर से संपर्क जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story