Vastu Tips: इस दिशा में बैठकर करें पढ़ाई, फटाफट याद होगा सब

Vastu Tips: बच्चों का अगर पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो आप उन्हें ख़ास दिशा में बैठकर पढ़ने को बोले वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही रहता है।

Network
Newstrack Network
Published on: 3 Sep 2024 4:02 AM GMT
Vastu Tips
X

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका बच्चा सही से पढ़ाई नहीं करता या फिर किताब लेकर तो घंटों बैठा रहता लेकिन फिर भी उसका न तो मन पढ़ाई में लगता है और न ही वो एकाग्र होकर कुछ याद करता है। ऐसे में आपको बता दें कि वास्तु के कुछ नियम हैं जिसे अपनाकर आप अपना मन पढ़ाई में लगा सकते हैं और आपको सब जल्दी जल्दी याद भी होने लगेगा। दरअसल अगर आप ख़ास दिशा में मुँह करके पढ़ाई करते हैं तो विद्या की देवी माँ सरस्वती अति प्रसन्न होतीं हैं और आप पर अपना आशीर्वाद बनाये रखतीं हैं। आइये जानते हैं आखिर किस दिशा की तरफ मुँह करके पढ़ना सबसे शुभ माना जाता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई घर से लेकर बेडरूम तक के नियम हैं साथ ही साथ इसमें हर काम के लिए निश्चित रूप से एक दिशा भी बताई गयी है। वहीँ बच्चे अगर वास्तु नियम का पालन करते हैं तो उसके लिए भी एक दिशा बताई गयी है। जिससे उन्हें जल्दी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कि कौन सी है वो दिशा जहाँ आप बैठकर पढ़ सकते हैं।

आपको बता दें कि पढ़ाई लिखाई करने की सबसे सही जगह उत्तर पूर्व मानी गयी है। याद रखिये कि बच्चों का स्टडी रूम कभी भी दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होना चाहिए। इसके अलावा ये भी आपको ध्यान रखना होगा कि बच्चों का कमरा नहीं होना चाहिए। इससे उनकी पढ़ाई लिखाई में भी कई तरह की दिक्कत होती है। वहीँ आप ये भी प्रयास करें कि बच्चा पढ़ते समय उत्तर पूर्व की तरफ मुँह कर के बैठे।

वहीँ वास्तु ये भी कहता है कि बच्चों की कॉपी किताब की अलमारी गन्दी भी नहीं होनी चाहिए। सभी चीज़ें व्यवस्थित रूप से रखी होनी चाहियें। इससे उन्हें विद्या आती है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story