×

Vastu Tips: अपने घर पर मत पड़ने दीजिये इन चीज़ों की छाया, नहीं तो आपको कर्ज़दार होने से कोई नहीं रोक पायेगा

Vastu Tips: अपने घर पर आपको इन चीज़ों की छाया कभी भी पड़ने नहीं देनी चाहिए वार्ना ये बेहद खतरनाक हो सकता है आइये जानते हैं कैसे।

Network
Newstrack Network
Published on: 28 Jun 2024 6:33 AM GMT
Vastu Tips
X

Vastu Tips (Image Credit-Social Media)

Vastu Tips: हम सभी अपना घर बेहद नाज़ों से और देख परखकर बनवाते हैं। जिससे घर में खुशहाली आये लेकिन जाने अनजाने में हम कुछ ऐसे घर का चयन कर लेते हैं या वक़्त के साथ कुछ ऐसा होता है जिससे इसका बुरा प्रभाव आपको झेलना पड़ता है और आपको इसका पता भी नहीं होता। आइये जानते हैं किन चीज़ों की छाया आपके घर पर कभी नहीं पड़नी चाहिए।

वास्तु शास्त्र में कई तरह के नियम बताये गए हैं साथ ही इसमें कई तरह के वेधों का भी वर्णन है इसमें स्तंभवेध, छायावेध और वृक्षवेध शामिल हैं। वहीँ आज हम आपको छायावेध के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके अनुसार आपको किन चीज़ों का ख्याल रखना चाहिए।

छायावेध की माने तो अगर आपके मकान पर किसी अन्य मकान,पेड़ या ऊँची बिल्डिंग की छाया पड़ रही है तो ये आपके लिए काफी अशुभ हो सकता है। ये वास्तु दोष का भी कारण बन सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपके घर पर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक किसी पेड़ की छाया पड़ रही है तो ये काफी अशुभ हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको दिशाओं का भी ख्याल रखना होगा जिनका वास्तु में ख़ास महत्त्व होता है।

ध्यान रखिये कि घर की पूर्व-दक्षिण के मध्य के स्थान जिसे आग्नेय दिशा कहते हैं उसपर किसी भी वट वृक्ष, पीपल, सेमल, पाकर और गूलर का वृक्ष होने से आपके जीवन में समस्या आ सकती है। इतना ही नहीं ये आपकी आकाल मृत्यु का भी कारण बन सकता है।

कई लोग ऐसा मानते हैं कि किसी मंदिर की छाया अगर आपके घर पर पड़ती है तो इसे शुभ माना जाता है लेकिन वास्तु के अनुसार ये बेहद अशुभ होता है। लेकिन वास्तु में इसको लेकर कुछ नियम बताये गए हैं। नहीं तो ये वास्तु दोष का कारण भी बन सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर सुबह होने पर किसी मंदिर की छाया आपके घर पर पड़ती है तो ये अच्छा नहीं होता। ऐसे घर के लोग देवी देवताओं की कृपा से वंचित रह जाते हैं।

अगर आपकी घर की पूर्व दिशा में कोई पर्वत है और इसकी छाया आपके घर पर पड़ रही है तो ये भी अशुभ माना जाता है। इससे आपको मान सम्मान की हानि होती हैं। साथ ही कर्ज़ों का भार भी बढ़ता है।

अगर आपके घर पर किसी अन्य घर की छाया पड़ रही है तो घर के मुखिया के लिए ये बेहद नुकसानदायक होता है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story