×

Vidyut Jammwal Snacks: स्नैक्स में ये खाना पसंद करते हैं विद्युत जामवाल, जानिए रेसिपी

Vidyut Jammwal Favourite Snacks: विद्युत जामवाल को स्नैक्स में झाल मुरी खाना बहुत पसंद है। उन्होंने अपने झाल मुरी की रेसिपी खुद अपने चाहने वालों के साथ साझा की है। आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 April 2024 10:19 AM GMT
Vidyut Jammwal Favourite Snacks
X

Vidyut Jammwal Favourite Snacks (Photo- Social Media)

Vidyut Jammwal Favourite Snacks Recipe: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल अपनी शानदार फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, वे एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका नाम दुनिया के सबसे बेस्ट मार्शल आर्ट्स आर्टिस्ट में गिना जाता है। विद्युत जामवाल फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, साथ ही वह स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करते हैं, तभी तो उनकी बॉडी इतनी फ्लेक्सिबल है। विद्युत जामवाल की मस्कुलर बॉडी के फैंस तो दीवाने हैं ही, साथ ही जो भी उनकी शर्टलेस तस्वीर देखता है, वहीं उन पर फिदा हो जाता है। यदि आप विद्युत जामवाल के फैन होगें तो यकीनन उनके बारे में बहुत सी चीजें जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेता को स्नैक्स में सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगता है? नहीं ना! आइए हम आपको बताते हैं।

विद्युत जामवाल का पसंदीदा स्नैक्स (Vidyut Jammwal Favourite Snacks)

विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं, वह अपने खाने में दाल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करते हैं। इसके अलावा वह जमकर पानी भी पीते हैं। विद्युत बहुत अधिक तला-भुना भोजन से दूर रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन एक चीज जो उन्हें बहुत पसंद है और वो उसे स्नैक्स में खाना पसंद करते हैं वह है झाल मुरी। जी हां! विद्युत जामवाल को स्नैक्स में झाल मुरी खाना बहुत पसंद है। उन्होंने अपने झाल मुरी की रेसिपी खुद अपने चाहने वालों के साथ साझा की है। आइए बताते हैं।


विद्युत जामवाल की झाल मुरी रेसिपी (Vidyut Jammwal Favourite Snacks Recipe)

विद्युत जामवाल स्टंट मास्टर कहलाते हैं, लेकिन आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि वे एक अच्छे कुक भी हैं, खास तौर पर अपना पसंदीदा स्नैक्स यानी कि झालमुरी बहुत ही टेस्टी बनाते हैं, जिसे खाकर आप अपनी अंगुलियाँ चाटते रह जायेंगें। यदि आप भी विद्युत जामवाल की झलमुरी की रेसिपी को फॉलो करना चाहते हैं तो इसके लिए यहां पर एक नजर डालें -

• झालमुरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े से बाउल में लाई लेना है, उसमें उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर डालें, साथ ही बारीक कटा हुआ टमाटर, उबला हुआ चना, बारीक कटा हुआ प्याज और धनिया डालने के बाद, उसमें एक चम्मच सरसों का तेल भी ऐड कर दें, फिर हरी कटी हुई मिर्ची, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और कच्चा आम बारीक कटा हुआ डालने के बाद, सबको अच्छे से मिक्स कर लें। बस आपका टेस्टी विद्युत जामवाल के स्टाइल वाला झालमुरी तैयार हो चुका है।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story