Vinesh Phogat Diet: ये है विनेश फोगाट के फौलादी शरीर का राज, एक दिन में खाती हैं इतना

Vinesh Phogat Diet: विनेश फोगाट अपनी फिटनेस का ख्याल रखने के लिए एक सख्त डाइट को फॉलो करती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 8 Aug 2024 5:38 AM GMT
Vinesh Phogat Diet: ये है विनेश फोगाट के फौलादी शरीर का राज, एक दिन में खाती हैं इतना
X

Vinesh Phogat (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Vinesh Phogat Fitness Plan: पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के फाइनल मुकाबले में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कुश्ती से संन्यास (Vinesh Phogat Retirement) ले लिया है। विनेश के इस फैसले ने सभी देशवासियों को चौंका दिया है। उन्होंने गुरुवार सुबह एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी अपने चाहनेवालों के साथ शेयर की है। ओलंपिक में तीसरी बार मिली निराशा के चलते विनेश टूट चुकी हैं और उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया है। विनेश ने अपने ट्वीट में लिखा- "मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना-मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी। माफी।"

फाइनल मुकाबले से पहले हो गई थीं डिसक्वालीफाई

बता दें विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम वर्ग कुश्ती में यूक्रेन की पहलवान ओक्साना लिवाच को पटखनी देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वो अपने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के सपने के बेहद करीब थीं। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसकी वजह उनका वजन 50 किलो से बस 100 ग्राम ज्यादा होना था। ऐसे में वह फाइनल मैच से डिसक्वालीफाई कर दी गईं। इससे पूरे देशवासियों के साथ ही उनका परिवार और वह खुद भी बुरी तरह टूट गईं।

आइए जानते हैं विनेश फोगाट का डाइट प्लान (Vinesh Phogat Diet Plan In Hindi)। वह एक दिन में क्या खाती हैं और उन्होंने अपना फौलादी शरीर कैसे बनाया।

विनेश फोगाट डाइट प्लान (Vinesh Phogat Diet)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

किसी भी एथलीट को अपने शरीर को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। विनेश फोगाट भी सख्त डाइट प्लान फॉलो करती हैं। उन्होंने अपने शरीर को फौलादी बनाने के लिए संतुलित डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन को अपनाया। वह बाहर का खाना बिल्कुल भी नहीं खातीं, क्योंकि इससे उनकी तबीयत तुरंत बिगड़ जाती है। वह केवल घर का बना खाना खाती हैं।

उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें घर का खाना पसंद है। वह घर पर बनी रोटी मक्खन और चटनी के साथ खाना पसंद करती हैं। विनेश फोगाट को मिठाइयां और घी से दूर रहने की सलाह दी गई है। उनके आहार में हाई प्रोटीन और न्यूट्रिशियस फूड शामिल होते हैं, जो उन्हें एनर्जी और ताकत देने का काम करते हैं।

क्या खाती हैं एक दिन में

विनेश फोगाट हमेशा अपने दिन की शुरुआत पौष्टिक खाने से करती हैं। वह एक बार में ज्यादा खाना नहीं खाती हैं, बल्कि छोटे-छोटे हिस्सों में 4 से 5 बार दिन में खाती हैं। अपने नाश्ते में वह ज्यादातर अंडे, दलिया और फल लेती हैं। जबकि दोपहर के खाने में दाल, सब्जी, रोटी, चना, राजमा, दही और सलाद जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके बाद वह शाम के स्नैक के तौर पर ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन शेक का सेवन करती हैं। डिनर में वह रोटी, हरी सब्जियां और अंडे खाती हैं। इसके अलावा उनकी डाइट में दूध और दही भी शामिल है, जो उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Shreya

Shreya

Next Story