Indian Cricketers Favorite Dishes: कोई गोलगप्पा तो कोई छोले भटूरे का है दीवाना, जानें भारतीय क्रिकेटर्स का फेवरेट डिश

Indian Cricketers Favorite Dishes: सभी फैन अपने फेवरेट प्लेयर के बारे में सबकुछ जानने की इच्छा रखते हैं। आइए जानें आपके पसंदीदा खिलाड़ी के फेवरेट फूड।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 July 2024 11:00 AM GMT (Updated on: 7 July 2024 11:00 AM GMT)
कोई गोलगप्पा तो कोई छोले भटूरे का है दीवाना, जानें भारतीय क्रिकेटर्स का फेवरेट डिश
X

Indian Cricketers Favorite Food (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Indian Cricketers Favorite Foods: भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है। टीम इंडिया द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2204) की ट्रॉफी पर जीत हासिल करने के बाद सारे देश में खुशी का माहौल है। वैसे तो इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को हुआ था, लेकिन 1 हफ्ते बाद भी देशवासी इस जीत का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। भारतीय क्रिकेटर्स (Indian Cricketers) को भी गूगल पर जमकर सर्च किया जा रहा है। हर फैन अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे कुछ न कुछ जानना चाह रहा है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके फेवरेट इंडियन क्रिकेटर का मनपसंदीदा डिश (Indian Cricketers Favorite Dishes) क्या है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
विराट कोहली (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से पहचाने जाने वाले विराट कोहली एक स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करते हैं। वह ज्यादातर समय अपने पसंदीदा खाने से परहेज करते हैं, लेकिन जब चीट डे पर होते हैं तो अपना फेवरेट फूड (Virat Kohli Favorite Food) खाने से पीछे नहीं हटते। किंग कोहली कई बार अपने फेवरेट फूड का जिक्र कर चुके हैं। उन्हें दिल्ली के छोले भटूरे काफी ज्यादा पसंद हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मुंबई के रहने वाले हैं और वहां का ही स्ट्रीट फूड उनका फेवरेट (Rohit Sharma Favorite Food) है। जी हां, हिटमैन को मुंबई का वड़ा पाव काफी ज्यादा पसंद है। इसके अलावा वह पाव भाजी और समोसा पाव के भी दीवाने हैं। वह अक्सर ब्रेक पर इसे खाना पसंद करते हैं।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बात करें टीम के इस दमदार ऑलराउंडर की तो हार्दिक पांड्या को अलग-अलग तरह की डिशेज और कुजीन पसंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या के फेवरेट फूड (Hardik Pandya Favorite Food) में खिचड़ी, कीमा पाव, पिज्जा, चॉकलेट ब्राउनी, बिरयानी, बटर चिकन जैसी चीजें शामिल हैं।

संजू सैमसन (Sanju Samson)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

29 वर्षीय संजू सैमसन भी भारतीय क्रिकेटर टीम के मशहूर और टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। संजू सैमसन केरल से ताल्लुक रखते हैं। क्रिकेटर होने के चलते उन्हें अपनी डाइट और फिटनेस का काफी ज्यादा ख्याल रखना होता है। बात करें उनकी पसंदीदा डिश (Sanju Samson Favorite Food) की तो उन्हें टैपिओका और मछली करी खाना बहुत पसंद है।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टीम इंडिया के टैलेंटेड युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने अपने कमाल के कमबैक से सबको चौंका दिया है। ऋषभ भी एक फूडी (Rishabh Pant Favorite Food) हैं। उन्हें छोले भटूरे और आलू के पराठे खाना बहुत पसंद है।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

युजवेंद्र चहल को मसालेदार और चटपटा भोजन खाना बहुत पसंद है। चहल को दिल्ली के स्ट्रीट फूड्स काफी पसंद हैं। खिलाड़ी के फेवरेट फूड (Yuzvendra Chahal Favorite Food) में गोलप्पे, चाट और छोले-कुलचे शामिल हैं।

Shreya

Shreya

Next Story