×

Vivah Muhurat 2022: नवंबर-दिसंबर में इस दिन शुरू होंगी शादियां, यहां जाने कब-कब हैं शुभ लगन, देखें तारीखें

Vivah Muhurat 2022: शादी के शुभ मुहूर्त के लिए शुक्र की स्थिति सही होना बहुत जरूरी होता है। विवाह के लिए शुक्र तारे का उदित होना सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिसकी वजह से अब आधा नंवबर निकलने के बाद यानी 20 नवंबर को शुक्र ग्रह उदित होंगे।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Nov 2022 1:59 AM GMT
Vivah Muhurat
X

विवाह शुभ मुहूर्त (फोटो- सोशल मीडिया)

Vivah Muhurat 2022: नवंबर महीने में देवउठनी एकादशी के बाद से मांगलिक कार्य यानी शुभ लगनों की शुरूआत हो चुकी है। वैसे तो सामान्यत् दिवाली के बाद देवउठनी एकादशी से शादी-बरात के गूंजें सुनाई देने लगती हैं लेकिन इस साल 2022 में देवउठनी एकादशी के बाद भी शुक्र अस्त होने की वजह से वृश्चिक राशि में सूर्य न होने की वजह से विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। जिस वजह से इस साल नवंबर-दिसंबर में भी शादी के बहुत कम मुहूर्त ही हैं।

विवाह में देरी होने की वजह

दरअसल हमेशा शादियां देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के शुभ दिन से ही शुरू हो जाती हैं। वैसे तो तुलसी विवाह को शादी के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है पर इस साल शुक्र के अस्त होने की वजह से इस मुहूर्त पर भी ऐसा नहीं हो पाया। क्योंकि शुभ कार्यों, शुभ लगन जैसे विवाह समारोह के लिए शुक्र ग्रह की स्थिति को बहुत महत्‍वपूर्ण माना गया है।

ऐसे में ज्‍योतिष शास्त्र के मुताबिक, शादी के शुभ मुहूर्त के लिए शुक्र की स्थिति सही होना बहुत जरूरी होता है। विवाह के लिए शुक्र तारे का उदित होना सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिसकी वजह से अब आधा नंवबर निकलने के बाद यानी 20 नवंबर को शुक्र ग्रह उदित होंगे। जिसके बाद से ही शुभ लगन, कार्य और विवाह संपन्न हो सकेगें। चलिए आपको बताते हैं कि इस साल नवंबर से लेकर दिसंबर तक कब-कब हैं शादियों के शुभ मुहूर्त।

नंवबर 2022 विवाह का शुभ मुहूर्त
(Vivah Muhurat 2022 November)

21 नवंबर 2022

24 नवंबर 2022

मुहूर्त - शाम 03.04 - शाम 07.37

25 नवंबर 2022

मुहूर्त - रात 10.45 - सुबह 06.52, 26 नवंबर

27 नवंबर 2022

रात 09.34 - सुबह 06.54, 28 नवंबर

28 नवंबर 2022

सुबह 06.54 - सुबह 10.20

दिसंबर 2022 विवाह के मुहूर्त
(Vivah Muhurat 2022 December)

2 दिसंबर 2022

मुहूर्त - सुबह 7.30- सुबह 06.58, 3 दिसंबर

7 दिसंबर 2022

मुहूर्त - रात 08.46 - सुबह 07.01, 8 दिसंबर

8 दिसंबर 2022

मुहूर्त - सुबह 07.01- सुबह 07.02, 9 दिसंबर

9 दिसंबर 2022

मुहूर्त - सुबह 07.02 - दोपहर 02.59

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story