Premanand Maharaj Ji: श्री प्रेमानंद जी का दिव्य ज्ञान, चेहरा चमकेगा चाँद जैसा

Premanand Maharaj Ji:आइये जानते हैं कि अगर आप भी अपनी स्किन को दमकता हुआ बनाना कि तमन्ना रखते हैं तो आपको इसके लिए क्या करना चाहिए।

Shweta Shrivastava
Published on: 18 July 2023 12:30 AM GMT
Premanand Maharaj Ji: श्री प्रेमानंद जी का दिव्य ज्ञान, चेहरा चमकेगा चाँद जैसा
X
Premanand Maharaj Ji (Image Credit-Social Media)

Premanand Maharaj Ji: अपने चेहरे पर एक्ट्रेसस जैसा ग्लो लाने के लिए और खूबसूरत दिखने का हम सभी प्रयास करते हैं लेकिन कई बार वैसा ग्लो आ पाना लगभग असंभव सा लगने लगता है लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ये संभव है तो? वहीँ इस राज़ को रिवील किया है श्री प्रेमानंद महाराज जी ने। जी हाँ महाराज जी सिर्फ आपको अध्यात्म की ही बातें नहीं बताते बल्कि ये भी बताते हैं कि आप अपना ख्याल कैसे रखें। आइये जानते हैं कि अगर आप भी अपनी स्किन को दमकता हुआ बनाना कि तमन्ना रखते हैं तो आपको इसके लिए क्या करना चाहिए।

श्री प्रेमानंद महाराज जी ने बताया कैसे बनेगी आपकी त्वचा ग्लोइंग

आप अक्सर अपने चेहरे को दमकता हुआ बनाने के लिए कई महंगे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर लाते होंगे साथ ही इन्हे अप्लाई करने के बाद भी आपको अपने चेहरे पर कोई ख़ास फर्क नहीं दिखता होगा। लेकिन श्री प्रेमानंद महाराज जी आपकी त्वचा को दमकता हुआ बनाने का अचूक उपाय बताया है जिससे आप अपने अंदर कमाल का कॉन्फिडेंस पा सकती हैं और वहीँ आपकी ख़ूबसूरती में भी चार चाँद लग जायेंगे। आइये जानते हैं कैसे।

श्री प्रेमानंद महाराज जी का मानना है कि ढेरों महंगी क्रीम्स वो कमाल नहीं कर सकतीं जो घरेलू उपाय कर सकते हैं। उनका मानना है कि अगर व्यक्ति पौष्टिक भोजन खाये और नियमित व्यायाम करे तो उसकी स्किन दमकती रहेगी। इस समय महाराज जी का कुछ समय पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो महिलाओं दमकती व्याचा के लिए नुस्खे बताते नज़र आ रहे हैं। दरअसल महाराज जी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो चुके हैं साथ ही लोग उन्हें सुनना काफी पसंद करते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है जिसमे वो चेहरे पर चमक लेन के लिए नेचुरल तरीका बता रहे हैं। जिसके बाद हर कोई इस नुस्खे को आज़माने की बात करता भी नज़र आ रहा है। महाराज जी के सैकड़ो भक्त उनकी बात पर पूरा पूरा विश्वास करते हैं। वीडियो में महाराज जी ने बताया कि हमे उतना ही भोजन करना चाहिए जितने की हमे ज़रूरत हो। साथ ही उसी हिसाब से हमे व्यायाम भी करना ज़रूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब हमारा मन प्रसन्न होगा तो शरीर और स्वास्थ भी अच्छा रहेगा जिससे चेहरे पर अलौकिक तेज नज़र आएगा। वहीँ इसके लिए उन्होंने व्यायाम पर विशेष ज़ोर दिया। आइये जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि मनुष्य को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम 45 मिनट तक व्‍यायाम करना चाहिए। इसके लिए आप पहले 5 मिनट व्यायाम करने से इसकी शुरुआत करें। रोज़ सुबह 4 बजे उठें और फिर नहा धोकर पूरी तरह फ्रेश हो जाएं इसके बाद अगर आप 20 मिनट भी व्‍यायाम करते हैं तो आप पाएंगे कि ये किसी वरदान से कम नहीं है।

प्रेमानंद महाराज जी पालन करते थे ये दिनचर्या

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज जी खुद भी पहले 45 मिनट तक रोज व्‍यायाम करते थे लेकिन उनकी किडनी में जबसे सूजन आ गई तबसे डॉक्टर्स ने उन्हें मना कर दिया है। लेकिन उसके पहले वो दंड बैठक और अन्‍य आसन खूब किया करते थे। उनका कहना है कि नियमित दिनचर्या और प्रतिदिन व्यायाम भी ब्रम्हचर्य जीवन का अहम् हिस्सा है। अगर आप नियमित व्यायाम करते हैं तो आपको इसका फर्क जल्द ही दिखने लगेगा। इससे न सिर्फ आपके शरीर में अदलाव आएगा बल्कि आपका चेहरा भी ग्लो करने लगेगा।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story