×

लहरिया ट्रेंड: बिना इसके फीका है सावन, तो इस फेस्टिव सीजन जरूर करें ट्राई

सावन आते ही महिलाओं को सजना संवरना अच्छा लगता है। महिलाओं का शौक रहता है जब भी कोई त्यौहार आते है तो उनको लेकर महिलाओं में क्रेजीनेस बढ़ जाता है। ऐसे में वह सबसे अलग दिखने के लिए फैशन के अनुसार ही कपडे ख़रीदना पसंद करती है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 July 2020 5:15 PM GMT
लहरिया ट्रेंड: बिना इसके फीका है सावन, तो इस फेस्टिव सीजन जरूर करें ट्राई
X

लखनऊ सावन आते ही महिलाओं को सजना संवरना अच्छा लगता है। महिलाओं का शौक रहता है जब भी कोई त्यौहार आते है तो उनको लेकर महिलाओं में क्रेजीनेस बढ़ जाता है। ऐसे में वह सबसे अलग दिखने के लिए फैशन के अनुसार ही कपडे ख़रीदना पसंद करती है।

यह पढ़ें....भारत-अमेरिका से तनाव: चीन के राष्ट्रपति ने सेना को दे दिया ये आदेश, मची खलबली

अभी सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में महिलाओं का मन लहरिया पहनने का करता है। आजकल ऑनलाइन शॉप में भी कई तरह के लहरिये उपलब्ध है। जिन्हे खरीदने के लिए महिलाये सावन आने से पहले ही खरीदना शुरू कर देती है। लहरिये की मांग को देखते हुए आज हम आपको विभिन्न तरह के लहरियो के बारे में बताएंगे। तो जानते है इस बारे में.....

*बंधेज लहरिया राजस्थान की पहली पसंद है। लहरिये में महिलाओं की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ज्यादातर महिलाये इसमें लाल,पीले रंग की साड़ी खरीदती है। इसमें और भी कलर का मेल किया जाता है। इसमें में भी फूल पत्त्तियो का डिज़ाइन या चौकोर आकृति का डिज़ाइन भी दिया जाता है। जो इसको और भी सुंदर बना देता है

*लहरिया साडियों मे गोटा पत्ती वर्क हमेशा से ही महिलाओं की खास पसंद रहा है। आप इस तीज पर लहरिया के साथ गोटा पत्ती वर्क वाली साड़ी भी ट्राय कर सकती हैं।

*बदलते ट्रेंड्स के साथ लहरिया सिर्फ स्ट्राइप्स व लाइनों वाला पैटर्न ही नहीं रह गया हैं। अब 'मोथरा' जैसी नई तकनीक से लहरिया में चेकर्ड पैटर्न भी बनाए जा रहे है।

*लहरिया के साथ काफी एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। लेकिन चाहे साड़ी हो, सूट हो या दुपट्टा गोल्‍डन वर्क के साथ लहरिया हमेशा ही खूबसूरत लगता है।

यह पढ़ें....Sushant Singh Rajput की आख़िरी फ़िल्म Dil Bechara आज होगी रिलीज़, Sanjana Sanghi को याद आए Sushant

*पचरंगी लहरिया पांच रंगों से मिलकर बनाया जाता है। आजकल इसमें पांच रंगो को कुंदन और मेंकारी से सजाया जाता है।

*बारीक़ लहरिया बारीक़ बारीक़ लाइनों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। इस लहरिये में भी नए तरह के फैशन को जोड़ दिया गया है जो हर लड़की या महिला पर अच्छा लगता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story