×

उत्तर प्रदेश: मौसम ने बदला रुख, गर्मी व उमस से लोग हुए बेहाल

By
Published on: 19 July 2017 5:17 AM GMT
उत्तर प्रदेश: मौसम ने बदला रुख, गर्मी व उमस से लोग हुए बेहाल
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से उमस व गर्मी में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा। अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना कम ही है। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, इलाहाबाद का 21.6 डिग्री और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story