×

Weight Loss: बिना एक्सरसाइज ही 10 दिन में आसानी से कम कर सकते हैं वजन, बस करें ये 5 काम

Weight Loss: वजन कम करना एक बहुत बड़ा चैलेंज हैं। खासकर अगर आप ये सोच रहें कि, क्या बिना एक्सरसाइज किए वजन घटाया जा सकता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 7 Jan 2024 4:03 PM GMT
Weight Loss: बिना एक्सरसाइज ही 10 दिन में आसानी से कम कर सकते हैं वजन, बस करें ये 5 काम
X

Weight Loss: वजन कम करना एक बहुत बड़ा चैलेंज हैं। खासकर अगर आप ये सोच रहें कि, क्या बिना एक्सरसाइज किए वजन घटाया जा सकता है। तो जी हां , ऐसा करना संभव है। लेकिन अगर देखा जाए तो एक्सरसाइज करने से वजन तेजी से घटने लगता है। लेकिन, अगर आप एक्सरसाइज के बिना ही वजन घटाना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपको वजन कम करने में काफी मदद करेंगे। आप इन टिप्स को अपनाकर 10 दिन में तेजी से वजन कम कर सकते हैं।।

आईए जानते हैं बिना एक्सरसाइज वजन कम कैसे करें (How to lose weight without exercise)

गुनगुना पानी

दिन की शुरुआत अगर आप गुनगुना पानी से करेंगे तो आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगा। खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाने के 20 मिनट बाद गुनगुना पानी पीने पर वेट लॉस किया जा सकता है। जरूरी नहीं है आप पूरे दिन गुनगुना पानी पिएं। आप सही समय पर गुनगुना पानी पीकर वजन कम कर सकते हैं।

चीनी का सेवन कम

ज्यादा चीनी का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। मीठा का सेवन करने से वजन बढ़ने में इजाफा होता है। ऐसे में अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो चीनी का सेवन कम कर दें। आप वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट चीनी को हटा दें या जितना हो सके उतना कम कर दें। इससे फैट बर्न करने में काफी मदद मिलता है।

वॉकिंग जरूरी

वजन कम करना है तो आप वॉकिंग जरूर करें। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहते तो कम से कम भोजन करने के बाद जरूर टहलें। भोजन के बाद कम से कम 20 मिनट वॉक जरूर करें। अगर आपको दिनभर में बिल्कुल समय नहीं मिलता तो आप रात में भी वॉक कर सकते हैं। अगर आप रोज एक घंटा वॉक करते हैं तो आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।


पोर्शन कंट्रोल

आपको वजन कम करना है तो आपको अपने पोर्शन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। दरअसल आपकी प्लेट में कितनी मात्रा में खाना है इसका सीधा असर आपके वजन पर पड़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप पोर्शन कंट्रोल में रखें। पूरी प्लेट भरकर खाने के बजाय थोड़ी कम मात्रा में खाएं। अगर आप पोर्शन कंट्रोल में रखते हैं तो आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं और आपको एक्सरसाइज करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

फाइबर युक्त भोजन

वजन कम करने के लिए आप अपने खानपान में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। दरअसल फाइबर के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे फूड इंटेक कम होकर वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। अमरूद, बींस, अनाज, सेब और केले फाइबर के बहुत अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। इसलिए वजन कम करना है तो आप इन्हें अपने डाइट का हिस्सा जरूर बना सकते हैं। आप चाहें तो शाम के समय और मिड मील में फल खा सकते हैं।

नींद हैं जरूरी

कई बार नींद की कमी भी वजन बढ़ने का कारण बन जाती है। ऐसे में यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आप पूरी नींद लें। ऐसे में आप अपने खानपान को ठीक रखें। साथ ही आप एक्टिव रहें और पूरा आराम करें। इस तरह आपका वजन घटना शुरू हो जाएगा और आपको मोटापे से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story