×

Weird Food of India: भारत में लाल चीटीं की चटनी और कुत्ते का मीट, यहां जाने इन वियर्ड खाने के बारे में

Weird Food of India: आइए आपको भारत के सबसे विचित्र खाने के बारे में बताते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Aug 2022 11:25 AM GMT
Indias weirdest food
X

भारत में मिलने वाला विचित्र खाना (फोटो- सोशल मीडिया)

Weird Food of India: भारत विभिन्न विविधताओं का देश है। यहां पर अलग-अलग धर्मों के अनुयायी रहते हैं। तरह-तरह की भाषाएं बोली जाती हैं। उसी तरह यहां रहने वाले लोगों का भिन्न-भिन्न खान-पान होता है। इन्हीं संस्कृतियों में कुछ ऐसे समुदाय हैं जिनका खाने की शैली बहुत ही विचित्र है। इसमें मांस की अलावा छोटे जीवों को शिकार बनाया जाता है। जैसे लाल चींटी की चटनी और बेबी शार्क से करी। आइए आपको भारत के सबसे विचित्र खाने के बारे में बताते हैं।

भारत का सबसे विचित्र खाना
India's weirdest food

रेशमकीट का प्यूपा, असम
Silkworm's Pupa, Assam

यह रेशमकीट के प्यूपा से तैयार एक विदेशी असमिया व्यंजन है। यानी कि असम में पसंद की जाने वाली डिश है। रेशम को रेशमकीट के कोकून से लिया जाता है और फिर स्थानीय मसालों का उपयोग करके तैयार किया जाता है। मुंह में घुलने वाले इस व्यंजन को लोग काफी पसंद करते हैं।

छपरा या लाल चींटी की चटनी, छत्तीसगढ़
Chaprah or red ant chutney, Chattisgarh

फोटो- सोशल मीडिया

यह छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का पसंदीदा व्यंजन है। छपरा या लाल चींटी की चटनी भोजन में स्वाद को बढ़ा देती है। स्थानीय मसालों और सूखी लाल चींटियों और उनके अंडों का उपयोग करके छत्तीसगढ़ में ये चटनी तैयार की जाती है।

मेंढक पैर, सिक्किम
Frog Legs, Sikkim

सिक्किम के लोगों के लिए मेंढक की टांगों जैसा आकर्षक कोई व्यंजन नहीं है। यह व्यंजन विशेष तौर पर सिक्किम के लेपचा समुदाय द्वारा बनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मेंढक के पैरों का औषधीय महत्व है जो पेट से संबंधित विभिन्न बीमारियों को ठीक करता है।

तले हुए घोंघे, उड़ीसा
Fried snails, Odisha

ओडिशा में बड़ी संख्या में आदिवासी आबादी है जो प्राकृतिक भोजन खाती है। उनके खाने में तले हुए घोंघे उनकी स्पेशल डिश के तौर पर होते हैं।

कुत्ते का मांस, नागालैंड
Dog Meat, Nagaland

फोटो- सोशल मीडिया

कुत्ते का मांस नागा लोगों का पसंदीदा खाना होता है। यह नागालैंड के आदिवासी समुदायों का एक लोकप्रिय व्यंजन है। जहां कुत्ते के मांस का उपयोग करके कई व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

बेबी शार्क करी, गोवा
Baby shark curry, Goa

गोवा में समुद्री भोजनों में सबसे मशहूर फूड बेबी शार्क करी है। यहां पर खाना ऑर्डर करते समय, जब आप मेनू पर बेबी शार्क करी देखें तो चौकिएगा नहीं। गोवा की इस स्टार डिश को अलग-अलग सॉस मिलाकर तैयार किया जाता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story