×

Sexual Life Tips: संभोग के बाद पुरुष करते हैं महिलाओं से ये प्रभुल्लित बातें

Sexual Life Tips: संभोग ऐसी चीज होती है जिसके द्वारा एक व्यक्ति के बारे में जानना आसान हो जाता है। दरअसल संभोग के तुरंत बाद के पल अविश्वसनीय रूप से अंतरंग होते हैं।

Anupma Raj
Published on: 26 Aug 2022 3:10 AM GMT
Best and Amazing Sexual Life Tips
X

Sexual Life Tips (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Sexual Life Tips: संभोग ऐसी चीज होती है जिसके द्वारा एक व्यक्ति के बारे में जानना आसान हो जाता है। दरअसल संभोग के तुरंत बाद के पल अविश्वसनीय रूप से अंतरंग होते हैं। दरअसल यह वह समय होता है जब कोई व्यक्ति बहुत थका हुआ महसूस करता है या बहुत अच्छा महसूस करता है। इस दौरान आप जो भी कहते हैं और करते हैं वह आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है।

दरअसल पुरुष कई बार इस बारे में कन्फ्यूज हो सकते हैं कि सेक्स के बाद उन्हें पार्टनर से क्या बात करनी चाहिए, और इसके परिणामस्वरूप, वे बिस्तर पर अपने साथी को चोट पहुँचाने वाली बातें कह देते हैं, जिसके बारे में उन्हें वास्तव में पता नहीं होता है। आइए जानते हैं कि महिलाओं के द्वारा बताई गई पुरुषों के बारे में कुछ रोचक बातें, जो संभोग के बाद पुरुष अक्सर करते हैं:

सिर्फ सेक्स की बातें

पुरुष संभोग के बाद अक्सर संभोग से जुड़ी बातें करते हैं। दरअसल कोई भी पुरुष नहीं चाहता कि उसके पास खराब सेक्सुअल रिलेशनशिप का एक्सपीरियंस हो। हालांकि ज्यादातर महिलाओं को पुरुषों द्वारा किए जाने वाली सिर्फ संभोग से जुड़ी बातें पसंद नहीं होती।

राशि से जुड़ी बातें

कुछ पुरुष ऐसे भी होते हैं जिन्हें राशि और ग्रह गोचर के बारे में बातें करना पसंद होता है। एक महिला द्वारा यह बात साझा करते हुए कहा कि उनके पार्टनर की दिलचस्प बात यह रही कि संभोग के दौरान उनके पार्टनर राशियों के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। जैसे कि उन्हें पता होता है कि किस राशि वालों के साथ सेक्स कमाल का होगा।

फैमिली की समस्या से जुड़ी बातें

कई बार ऐसे भी पुरुष होते हैं जो संभोग के बाद अपनी फैमिली प्रॉब्लम्स को पार्टनर से व्यक्त करने लगते हैं, जो महिलाओं को संभोग के बाद सुनना पसंद नहीं होता है। महिलाओं को समस्याओं को हल करना या सुनना पसंद हैं लेकिन संभोग के बाद बिल्कुल भी नहीं है।

उम्र को लेकर झूठ बोलना

कई बार कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं जो अपने पार्टनर से उम्र को लेकर झूठ बोलते हैं। अगर पुरुष ऐसा करते हैं तो उनकी पार्टनर को यह पसंद नहीं आता। महिलाओं को संभोग के दौरान या बाद में पुरुषों द्वारा किसी भी प्रकार का झूठ बोलना पसंद नहीं होता, खासकर उम्र के बारे में हो तो यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इसलिए पुरुषों को ऐसा करने से बचना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story