×

Mindfulness Meditation: जानें क्या है माइंडफुलनेस मीडिटेशन, कैसे करें इसकी शुरुआत

Mindfulness Meditation: मेडिटेशन कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मेडिटेशन के द्वारा तनाव, डिप्रेशन, अनिद्रा आदि की शिकायत दूर किया जा सकता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 11 Aug 2022 3:12 AM GMT
Mindfulness Meditation Steps
X

Mindfulness Meditation (Image: Social Media)

Mindfulness Meditation: मेडिटेशन कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मेडिटेशन के द्वारा तनाव, डिप्रेशन, अनिद्रा आदि की शिकायत दूर किया जा सकता है। लेकिन क्या आपने माइंडफुलनेंस मेडिटेशन के बारे में सुना है? माइंडफुलनेस मेडिटेशन मेडिटेशन से थोड़ा अलग होता है। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। आइए जानते हैं माइंडफुलनेस मीडिटेशन के बारे मेंविस्तार से:

माइंडफुलनेस मीडिटेशन क्या है

माइंडफुलनेस मेडिटेशन एक प्रकार का मेडिटेशन है। माइंडफुलनेस मेडिटेशन ध्यान करने का एक तरीका है ज‍िससे आप अपने माइंड को कंट्रोल कर सकते हैं। टेंशन से बचने के ल‍िये मेडिटेशन की इस तकनीक को जरूर आजमाना चाहिए। इंटरनेट पर कई वीड‍ियो हैं ज‍िनकी मदद से आप माइंडफुलनेस मेडिटेशन सीख सकते हैं। यह किसी भी व्यक्ति को उपस्थित या सचेत रहने की अनुमति देता है, मतलब यह कि माइंडफुलनेस मेडिटेशन किसी के मन को शांत और उनके विचारों को कम करने में मदद करता है। यह आत्मा, शरीर और मन को नकारात्मकता को खत्म करने में मदद करता है। इसकी शुरुआत कई साल पहले प्राचीन बौद्ध प्रथाओं से हुई है। यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने में मदद करता है। यह ध्यान केंद्रित करने, एकाग्रता बनाए रखने और सुनने के कौशल में मदद करता है। मेडिटेशन यानी आप खुद के लिए समय निकालना या खुद के साथ रहना पसंद करते हैं जब आप अपने लिए कुछ करने के लिए समय निकालते हैं तो यह ध्यान है। जैसे- संगीत सुनना भी ध्यान है, जहां आपकी कोशिश खुद को आराम देना और तनाव से आज़ाद होना होता है। मेडिटेशन एक एक्सरसाइज के तौर पर भी की जाती है, जहां आप अपने मन को साफ करने के लिए मेडिटेशन करते हैं। ध्यान या मेडिटेशन मन और उसकी प्रकृति के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। यह आपको अपनी भावनाओं, भीतर की इच्छाओं और उम्मीदों के बारे में समझने में मदद करता है।

माइंडफुलनेस ऐसी थेरपी है, जिसके जरिए हम अपने अंदर, अपने आसपास हो रहीं घटनाओं या स्थितियों के प्रति जागरुकता पैदा करते हैं। यह एक तरह से ध्यान ही है। बस फर्क यह है कि ध्यान लगाने के लिए एक तय वक्त पर अलग-से कोशिश करने के बजाय माइंडफुलनेस में हमें जिस लम्हा, जहां होते हैं, अपना पूरा ध्यान वहीं लगाना होता है और उस लम्हे को पूरी तरह महसूस करना और जीना होता है। माइंडफुलनेस मेडिटेशन बहुत आसान होता है। शुरू में ध्यान लगाने का अभ्यास करना पड़ता है लेकिन फिर बाद में ध्यान खुद ही लगने लगता है। यह दिमाग में चल रहे फिजूल के विचारों को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। माइंडफुलनेस मेडिटेशन में आपके मन को वर्तमान की चीज़ों पर केंद्रित किया जाता, जो मूड में सुधार, तनाव कम करने और इम्यून सिस्टम के कामों को बढ़ाने से मददगार होता है। माना जाता है कि माइंडफुलनेस तकनीक की रेग्युलर प्रैक्टिस करने से हम खुश रहना सीख जाते हैं।

माइंडफुलनेस मेडिटेशन के फायदे | Mindfulness meditation benefits

विचारों पर कंट्रोल

निगेटिविटी दूर होती है

स्ट्रेस, टेंशन, बेचैनी दूर होती है

हार्ट रेट रिलैक्स होती है

ब्लड प्रेशर बैलन्स रहता है

पुराने दर्द ठीक होते हैं

नींद अच्छी आती है

पेट संबंधी समस्याओं में राहत

सोच-समझ की शक्ति का विकास

इमोशन को कंट्रोल करना आसान

माइंडफुलनेस मेडिटेशन करने का तरीका

सबसे पहले किसी शांत को चुनें।

फिर पालथी लगाकर बैठ जायें।

इसके बाद पीठ को सीधा रखें। आप चाहें तो तक‍िए की मदद ले सकते हैं।

अब आंखों को बंद करके अपने अंदर की आवाज़ों को सुनने की कोश‍िश करें।

फिर शांत‍ि से बैठकर सोचने पर आपको अहसास होगा क‍ि द‍िमाग में क‍ितनी उथल-पुथल है।

शुरूआत में कुछ म‍िनटों के ल‍िये करें और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाते जायें।

आप देखेंगे क‍ि कुछ ही हफ्तों में आपका स्‍ट्रेस लेवल कम हो रहा है।




Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story