×

White Hair Beard Treatment: कम उम्र में सफेद हो रहे हैं दाढ़ी के बाल, तुरंत रोकें ये काम

White Hair Beard Treatment: उम्र से पहले बालों का सफेद होने ये तो आजकल की आम समस्या है। जवानों से लेकर बच्चों तक के बाल सफेद हो रहे हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 24 Nov 2022 1:17 AM GMT
White Hair Beard Treatment
X

White Hair Beard Treatment (फोटो-सोशल मीडिया)

White Hair Beard Treatment: उम्र से पहले बालों का सफेद होने ये तो आजकल की आम समस्या है। जवानों से लेकर बच्चों तक के बाल सफेद हो रहे हैं। बालों के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। बालों की मेंहदी, तेल, दवाई और डाई करवाने से लेकर पता नहीं क्या-क्या। लेकिन अब बालों से हटकर पुरूषों में दाढ़ी भी समय से पहले ही सफेद होने लगी है। जो उनकी पर्सनालिटी को काफी अफेक्ट करती है। कम उम्र के लड़कों को दाढ़ी निकले कुछ साल बीते नहीं की दाढ़ी के बाल भी सफेद होने लगे। ऐसे में न चाहते हुए भी लोगों को बाल और दाढ़ी को कलर करवाना ही पड़ता है। जिससे सबसे ज्यादा कम उम्र के लड़के, जो अपनी सफेद दाड़ी को छुपाने के लिए डाई का इस्तेमाल करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस वजह से समय से पहले दाढ़ी होने लगती है। जिससे आप उसे रोक सके।

दाढ़ी सफेद होने की वजह

तनाव

शरीर में कई तरह की बीमारियों और शारीरिक समस्याएं हावी हो जाती हैं जो तनाव कारण बनता जाता है। दूसरा आजकल की दौड़-भागती जिंदगी में लोग कम उम्र में भी इस कदर तनाव लेने लगे हैं कि पूरा दिन वे सिर्फ सोचने में ही बीता सकते है। जिसकी वजह से शरीर का भरपूर पोषणतत्व और शारिरिक आराम नहीं मिल पाती है। यही वजह से की कम उम्र में बाल सफेद होने लगते हैं।

नशा

नशा हर तरह से व्यक्ति के शरीर के लिए जहर है। जितना व्यक्ति नशीले पर्दाथों का सेवन करेगा, उतना ही उस व्यक्ति का शरीर कमजोर होता जाएगा। शरीर में तरह-तरह की बीमारियां घर करने लगेंगी। अब कम उम्र में ही लोग अल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन करने लगे है। देखा जाएं तो स्मोकिंग करना ड्रिंक करना आज के जमाने का ट्रेंड सा बन गया है। लेकिन यही ट्रेंड आपके शरीर का लुक बिगड़ा के रख देता है। क्योंकि ज्यादा स्मोकिंग करने से शरीर में ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं और हेयर फॉलिकल्स तक रक्त प्रवाह अच्छे से नहीं हो पाता है और दाढ़ी के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते हैं।

जेनेटिक कारण

बालों का उम्र से पहले सफेद होने जेनेटिक यानी आनुवंशिक कारण भी हो सकता है। अच्छा खानापान न होने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं।

शरीर में मेलेनिन की कमी

मेलेनिन नाम का तत्व शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। ये आंखों, बाल और त्वचा की प्राकृतिक रंगत व चमक को बनाए रखने का काम करता है। मेलेनिन की कमी को दूर करने के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है और हरी पत्तेदार सब्जियां, बेरी का सेवन जरूर करना चाहिए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story