×

Shadi Mein Mehndi: शादी में क्यों लगती है दूल्हा-दुल्हन को मेहंदी, जानिए इसके पीछे छिपी ये अहम वजह

Shadi Mein Kyu Lagti Hai Mehndi: हिन्दू परम्पराओं में मेहँदी लगाना शगुन माना गया है। साथ ही इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व भी होता है। आइये जानते हैं शादी में मेहँदी क्यों लगवाई जाती है

Shweta Shrivastava
Published on: 8 July 2023 4:30 AM GMT
Shadi Mein Mehndi: शादी में क्यों लगती है दूल्हा-दुल्हन को मेहंदी, जानिए इसके पीछे छिपी ये अहम वजह
X
Shadi Mein Kyu Lagti Hai Mehndi(Image Credit-Social Media)

Shadi Mein Kyu Lagti Hai Mehndi: शादी हर किसी के जीवन के सबसे बेहतरीन और यादगार पल होते हैं। जिसके लिए सभी सबकुछ परफेक्ट करना चाहते हैं। फिर चाहे वो शादी के ऑउटफिटस हों या रस्मे। आजकल शादियों के लिए वेडिंग प्लानर से लेकर हर एक चीज़ यूनिक हो चुकी है। वहीँ शादी से जुड़ी एक रस्म है मेहँदी की रस्म, जिसे सभी जगहों पर निभाया जाता है। लड़की वालों के यहाँ इस रस्म का विशेष महत्त्व है वहीँ लड़के भी इस रस्म को बखूबी निभाते हैं। जहाँ लड़की हांथों और पैरों में खूबसूरत डिज़ाइनर मेहँदी लगवाती हैं वहीँ लड़के भी लड़की के नाम के साथ साथ कई तरह की डिज़ाइनस बनवाते हैं। लेकिन क्या आप इस रस्म का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्त्व क्या है। आइये इस बारे में भी जान लेते हैं।

क्यों लगती है दूल्हा-दुल्हन को मेहँदी

हिन्दू परम्पराओं में मेहँदी लगाना शगुन माना गया है। साथ ही इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व भी होता है। मेहँदी को सौभाग्य और ख़ूबसूरती से भी चिन्हित किया जाता रहा है। कहा जाता है कि ये दूल्हा-दुल्हन के रंग को निखारती है। इसे 16 श्रृंगार में भी शामिल किया गया है। वहीँ मेहँदी दुल्हन की खूबसूरती को और भी ज़्यादा निखारती है। जिससे आपकी ख़ूबसूरती और भी ज़्यादा बढ़ जाती है। ऐसा भी माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता
है उसका जीवनसाथी उसे उतना ही ज़्यादा प्यार करता है इसीलिये इसे प्यार का प्रतीक भी माना जाता है।

शादी के समय दूल्हा और दुल्हन दोनों के दिमाग में कई सारी बातें चल रहीं होती हैं जिससे वो स्ट्रेस में भी रहते हैं। वहीँ मेहंदी की प्रकृति काफी ठंडी होती है और ये शरीर की गर्मी निकाल कर दिमाग को सुकून पहुँचती है। जिससे दिमाग को ठंडक भी मिलती है। यही वजह है कि शादी में मेहँदी लगाई जाती है। इतना ही नहीं मेहँदी के कई आयुर्वेदिक औषधीय गुण भी हैं। जो इसे और भी ज़्यादा गुणकारी बनाता है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story