×

Exercise Benefits: एक्सरसाइज़ सभी के लिए क्यों होती है ज़रूरी? जानें 6 दिलचस्प फैक्ट्स

Exercise Benefits: रोज़ाना एक्सरसाइज़ करना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए विशेषज्ञ हमेशा स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रतिदिन थोड़ी देर कसरत करने की सलाह देते हैं। आइये जानते है हर व्यक्ति के लिए समान भाव से एक्सरसाइज करना कैसे लाभप्रद हो सकता है :

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 20 July 2022 11:31 AM GMT
exercise benefits
X

exercise benefits

Click the Play button to listen to article

Exercise Health Benefits: चाहे आप मोटे हो या पतले एक्सरसाइज प्रत्येक व्यक्ति के लिए फायदेमंद होती है। रोज़ाना व्यायाम या एक्सरसाइज करने से ना सिर्फ आप बाहरी रूप से बल्कि अंदरूनी रूप से भी मज़बूत बनते हैं। इसके अलावा ज़्यादा एनर्जेटिक और स्वस्थ बन कर लंबी उम्र जीने की चाहत रखते हैं तो आपको रोज़ाना एक्सरसाइज़ जरूर करनी चाहिए।

रोज़ाना एक्सरसाइज़ करना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए विशेषज्ञ हमेशा स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रतिदिन थोड़ी देर कसरत करने की सलाह देते हैं।

आइये जानते है हर व्यक्ति के लिए समान भाव से एक्सरसाइज करना कैसे लाभप्रद हो सकता है :

हर व्यक्ति फिर चाहे वो महिला हो या पुरुष , मोटा हो या पतला, छोटा हो बड़ा सभी लोगों के लिए एक्सरसाइज करना स्वस्थ जीवनशैली की पहली निशानी मानी जाती है।

- रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने से व्यक्ति का वज़न संतुलित रहता है। बता दें कि जब आप फिज़िकल एक्टिविटी करते हैं, तो इसके कारण आ[के शरीर की कैलोरीज़ बर्न होने के कारण वजन कम होने के साथ संतुलित हो जाता है।

- रोज़ाना व्यायाम करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाव भी होता है। बता दें कि प्रतिदिन कसरत करने से दिल की बीमारियां और हाई ब्लड प्रेशर दोनों की परेशानी काफी दूर हो जाती है। इतना ही रोज़ाना एक्सरसाइज करने से आपका कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ऐसा करने से वज़न भी नहीं बढ़ता और आप हार्ट डिसीस, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, ब्लड प्रेशर, तनाव, अवसाद, आर्थराइटिस, कई तरह के कैंसर आदि जैसी जानलेवा बीमारियों से खुद को दूर रख सकते हैं।

- तनाव और मेंटल स्ट्रेस से जूझ रहे लोगों के लिए एक्सरसाइज एक बेहतरीन दवा है। जी सिर्फ आधे घंटे की वॉक कर लेने से व्यक्ति अपने अंदर सकारात्मक चेंज महसूस करता है। बता दें कि किसी भी तरह की फिज़िकल एक्टीविटी से आप फौरन खुशी, रिलेक्सड और कम बेचैनी का अनुभव करते हैं।

- रोज़ाना एक्सरसाइज़ करना किसी एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। जब आप अपने रोज़ाना के कामों से काफी थक जाते हैं तो थोड़ी एक्सरसाइज़ करना शुरू कर दें। आप पायेंगे कि ऐसा करने से आपकी मांसपेशियों को मज़बूती मिलने के साथ आपकी ताकत भी बढ़ेगी।

- अनिंद्रा की शिकायत को दूर करने में प्रतिदिन का व्यायाम बेहतर परिणाम देता है। बता दें कि रोज़ाना एक्सरसाइज़ करने से आपको जल्दी नींद आने के साथ ये गहरी और बेहतर क्वालिटी वाली नींद होगी।

- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रतिदिन सिर्फ 30 मिनट की एक्सरसाइज आपके अंदर सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देता है। बता दें कि सकारात्मक सोच न सिर्फ आपके शरीर बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होती है। रोज़ाना एक्सरसाइज करने से व्यक्ति का दिमाग डिटॉक्स होने के साथ पॉजिटिव थिंकिंग को भी बढ़ावा मिलता है। इतना ही नहीं व्यायाम की मदद से आपकी सोचने की शक्ति और याददाश्त की क्षमता बढ़ती है। जिसके फलस्वरूप आप मेंटली और फिजिकली दोनों, तरह से अपने आपको फिट महसूस कर पाते हैं।


Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story