×

आपको परफेक्ट वाइफ बनना है तो अपनाएं कुछ खास टिप्स

seema
Published on: 2 Feb 2018 8:33 AM GMT
आपको परफेक्ट वाइफ बनना है तो अपनाएं कुछ खास टिप्स
X

लखनऊ। शादी के समय प्रत्येक लड़की के दिल में कई सवाल होते हैं और सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि क्या वह एक परफेक्ट वाइफ बन पाएगी। असल में हम सभी इंसान ही हैं और गलतियां भी सभी से होती ही हैं। कभी सही जानकारी न होने के कारण तो कभी सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण। इन टिप्स को अपने वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में शामिल कर कुछ बदलाव लाया जा सकता है।

सबसे पहले अपने मन से किसी भी प्रकार के भय को दूर कर दें। डर के दूर होते ही आपके व्यवहार में परिपक्वता आ जाएगी। आप अपने व्यवहार में सौम्यता भी बनाएं रखें। आपके पति आपकी परिपक्वता तथा सौम्यता को देखेंगे तो वे खुद ही आपके पास खीचें चले आएंगे। दूसरी बात यह है कि आप अपनी जिम्मेदारियों को सभी के साथ शेयर भी करें। आपको यह मानसिकता बनानी होगी कि आप इस घर में मेहमान नहीं हैं बल्कि यह आपका अपना ही घर है। आप अपने पति के साथ अपनी जिम्मेदारियों को बांट सकती हैं।

यह भी पढ़ें : खुद के लिए करें स्पेशल, देखें कैसे छोटी-छोटी चीजों में मिलती है खुशियां

इस प्रकार से आपके पति को भी यह महसूस होता है कि उनकी पत्नी अपने जीवन को उनके साथ शेयर करती है। इससे रिश्तों में नजदीकी बढ़ती है और पति पत्नी के रिश्ते में सदैव प्यार बना रहता है। विवाह के बाद हो सकता है कि आपको अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां उठानी पड़े। ऐसे समय में निराश न हों। कभी कभी शादी के बाद ससुराल वालों को आपका व्यवहार समझ में नहीं आ पाता। ऐसे में आप उनको थोड़ा समय दें तथा अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करती रहें।

इस प्रकार से समय के साथ साथ सभी लोग आपके सहायक बन जायेंगे। बड़ी बात यह है कि आप अपने रवैये को सकारात्मक बनाएं रखें तथा अपने विचारों को पॉजिटिव बनाये रखें।

इस बात को भी आप सही से समझ लें की विवाह कोई बंधन नहीं होता और न ही यह कोई ड्यूटी होता है। आप शादी को हमेशा एक अच्छे रिश्ते की ही तरह निभाएं। असल में विवाह एक खूबसूरत रिश्ता ही होता है। विवाह के साथ में कुछ जिम्मेदारियां भी साथ ही आती हैं। इन सभी जिम्मेदारियों को आप ड्यूटी न समझें बल्कि एक रिश्ते की ही तरह निभाएं। ऐसा करने पर आप एक परफेक्ट वाइफ बनती चली जाएंगी।

आप अपने पति तथा उनके पारिवारिक सदस्यों के प्रति सदैव आत्मीय बनी रहें। इसके लिए आप पति को कभी प्यार भरा मैसेज भेज सकती हैं या उनके लंच बॉक्स में लव नोट रख सकती हैं। इसके अलावा आप पति के पारिवारिक सदस्यों की आत्मीय बनने के लिए कभी डिनर पार्टी या सप्राइज पार्टी कर सकती हैं या कभी फिल्म को सभी के साथ देखने के लिए जा सकती हैं। इस प्रकार से आप यदि इन रिलेशनशिप टिप्स को अपने वैवाहिक जीवन में शामिल करेंगी तो आप एक परफेक्ट वाइफ बनती चली जाएंगी।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story