×

Eid-Ul-Fitr 2024: जानिए कब मनाया जायेगा ईद का त्योहार

Eid-Ul-Fitr 2024: ईद-उल-फितर कब मनाया जायेगा और क्या सूर्य ग्रहण की वजह से इसकी तारीख में कोई अंतर आया है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 9 April 2024 3:18 PM GMT (Updated on: 9 April 2024 3:19 PM GMT)
Eid-Ul-Fitr 2024
X

Eid-Ul-Fitr 2024 (Image Credit-Social Media)

Eid-Ul-Fitr 2024: दुनिया भर के मुसलमान रोज़ा रखते हैं और एक महीने के बाद वो अपना प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर मानते हैं। सभी मुस्लमान भाई और बहन इस समय ईद की खरीदारी और तैयारी में जुटे हुए हैं। रमज़ान के पाक महीने के बाद इस त्योहार को काफी ख़ूबसूरती के साथ मनाया जाता है। वहीँ 8 अप्रैल के सूर्य ग्रहण का ईद की तारीख पर कोई असर पड़ेगा या नहीं आइये जानते हैं।

सूर्यग्रहण की वजह से ईद की तारीख में होगा बदलाव? (Will Solar Eclipse Delay Eid al-Fitr)

8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण था, जिसे कई देशों में देखा गया। वहीँ इस घटना ने कई लोगों के मन में ये सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इससे ईद-उल-फितर की तारीख में बदलाव हो जायेगा या नहीं। ईद-उल-फितर रमज़ान के पाक महीने के बाद मनाया जाता है, जो इस्लाम का सबसे पवित्र महीना कहा जाता है इस दौरान मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास करते हैं और प्रार्थना और आत्म-चिंतन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अर्धचंद्र के दर्शन के आधार पर इसके बुधवार को होने की उम्मीद है। लेकिन सूर्य ग्रहण के बाद इसके आगे बढ़ने की बात सामने आई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को सूर्य ग्रहण होने के कारण बुधवार को ईद होने की संभावना कहीं अधिक है। दरअसल सूर्यास्त के समय चंद्रमा का चरण 5 से 6 घंटे से अधिक पुराना नहीं होगा, इसलिए "उस शाम अर्धचंद्र को देखना संभव नहीं हो पाया।

कब मनाई जाएगी ईद

रमज़ान ख़त्म होते ही ईद शुरू हो जाती है ऐसे में मुसलमान ईद के पहले दिन सुबह नमाज़ अदा करते हैं और मुसलमान ज़कात अल-फ़ितर भी देते हैं, जो एक अनिवार्य भोजन दान या नकद समतुल्य है जो रमज़ान के अंत से पहले किया जाता है। फिर परिवार के साथ उत्सव मनाते है, रिश्तेदारों से मिलने और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के साथ इस त्योहार को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। सभी नए कपड़े पहनते हैं और बच्चों के लिए उपहार खरीदते हैं या उन्हें नकद देते हैं जिसे वो ईदी कहते हैं। लोग एक दूसरे को ईद मुबारक बोलकर गले मिलते हैं और इस त्योहार पर कई तरह के पकवान बनाकर भी खाये जाते हैं।

गौरतलब है कि रमज़ान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है,ये अर्धचंद्र के प्रकट होने के साथ शुरू और समाप्त होता है। पवित्र महीना तीन दिवसीय उत्सव के साथ समाप्त होता है जिसे ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। भारत में ईद को अरब देशों में मनाये जाने के एक दिन बाद मनाया जाता है। ऐसे में अगर सऊदी में ईद 10 अप्रैल को है तो इसे भारत में 11 अप्रैल को मनाया जायेगा।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story