×

सर्दियों में रहना चाहते हैं स्वस्थ्य तो करें इन चीजों का सेवन, शरीर को अंदर से मिलती है गर्मी

सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी होना आम बात है। लेकिन अगर हम अपने शरीर को अंदर से गर्म रखते है, तो हम सर्दियों में बीमार होने से बच सकते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 26 Nov 2021 4:40 PM GMT
सर्दियों में रहना चाहते हैं स्वस्थ्य तो करें इन चीजों का सेवन, शरीर को अंदर से मिलती है गर्मी
X

सर्दियों की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए हम स्वेटर, मोजे टोपियों का इस्तेमाल करते है., जो कि हमें ठंड से बचाता है। लेकिन सिर्फ बाहरी रूप से ठंड से बचने से कोई फायदा नहीं होता है। बल्कि हमको अपने शरीर को अंदर से भी गर्म रखना पड़ता है।

शरीर को रखें अंदर से गर्म

सर्दियों के मौसम में सर्दी-खांसी होना आम बात है। लेकिन अगर हम अपने शरीर को अंदर से गर्म रखते है, तो हम सर्दियों में बीमार होने से बच सकते हैं। सर्दियों में अक्सर सुनते होगें कि ठंड लगने से पेट दर्द या सर्दी बुखार हो जाता है। लेकिन अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखते हैं, तो आपको ठंड लगने की कम संभावना होती है।

गुण का सेवन जरूर करें

गुण हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से सर्दी जुकाम जल्दी ठीक हो जाता है। क्योंकि इसमे मौजूद मिनरल्स और एंटीआक्सीडेट हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं। आप गुण का सेवन कई तरीको से कर सकते हैं। आप गुण को दूध में मिलाकर पी भी सकते हैं।

ठंड से बचने के लिए गर्म पदार्थ का सेवन करती महिलाएं (फोटो:सोशल मीडिया)

तिल है काफी लाभदायक

तिल भी सर्दियों में खाना लाभदायक माना जाता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। बता दें कि तिल में भारी मात्रा एंटीबैक्टेरियल मिनरल्स होते हैं। जिसके सेवन से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। सर्दियों में आप तिल के लड्डू बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

बाजरे की रोटी बच्चों को जरूर खिलाएं

सर्दियों में बाजरे की रोटी जरूर खानी चाहिए। बाजरे की रोटी छोटे बच्चों को सर्दियों के मौसम में जरूर दें। बाजरे की रोटी में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस तथा आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

अदरक है काफी फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अदरक का सेवन भी काफी फायदेमंद साबित होता है। सर्दियों के मौसम में किसी भी प्रकार से अदरक का सेवन जरूर करें, क्योंकि अदरक से हमारे शरीर में गर्मी पहुंचती है। साथ ही इससे डाइजेशन भी सही रहता है।

शहद के सेवन से रहते हैं निरोग

शहद को स्वास्थ्य के लिए अमृत माना जाता है। शहद के नियमित सेवन से लोग निरोग रहते हैं। सर्दियों में तो खासतौर पर शहद का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से सर्दियों में होने वाले सर्दी-खांसी नहीं होती है।

खजूर से शरीर रहता है गर्म

सर्दियों से बचने के लिए आपको खजूर का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमे विटामिन ए और बी काफी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसकी तासीर भी गर्म होती है। जिसका सर्दियों में सेवन करने से शरीर अंदर से गर्म रहता है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story