×

Heart Health Tips: अब घरेलू कामों से भी गृहिणियां कर सकती हैं हृदय रोग के खतरे को कम, जाने क्या है टिप्स

घर के कामों के चक्कर में घरेलू महिलाएं अपने हार्ट के सेहत का ख्याल नहीं रख पाती हैं, और तेजी से हार्ट के बीमारियों का शिकार होती जा रही हैं। ये कुछ खास और आसान से टिप्स को अपनाकर आप इन बीमारियों से बच सकती हैं।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 28 Feb 2022 10:04 AM GMT
heart disease in women
X

गृहिणियों को हृदय रोग के खतरे (प्रतीकात्मक तस्वीर, तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Heart Health Tips : ह्रदय रोग इन दिनों बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कारण लोगों के फिजिकल एक्टिविटी में कमी। मतलब, जो भी हम खाते हैं, उसका सही से बर्न न हो पाना। आजकल खाने-पीने की इतनी वैरायटी मार्केट में उपलब्ध है कि कितना भी कण्ट्रोल किया जाये हम फैट युक्त चीजों से बच नहीं सकते। वैसे अगर जितना खाया जाये और उसको बर्न करने के लिए नियमित एक्सरसाइज की जाये तो इससे होने वाले खतरे को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। विकसित और अब विकासशील देशों में ह्रदय रोग के कारण मृत्यु दर में बहुत तेजी से इजाफा हुआ है। जैसे-जैसे हमारी जीवनशैली में बदलाव आये हैं, वैसे-वैसे हमें बिमारियों ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। डायबिटीज (diabetes), ब्लड प्रेशर (blood pressure), और ह्रदय रोग जैसी बिमारियों का सीधा-सीधा सम्बन्ध हमारे जीवन शैली से है।

देखा यह गया है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं शारीरिक रूप से कम एक्टिव होती हैं। पुरुष बाहर जाकर व्यायाम भी कर लेते हैं और साथ में ऑफिस आने जाने में भी उनका व्यायाम हो जाता है। लेकिन ऐसी महिलाएं जो गृहिणी हैं, उन्हें अपने को फिट रखने के लिए बहुत समय नहीं मिल पाता है। घर के कामों में उलझ कर वे रह जाती हैं। अपने लिए टाइम निकलना उनके लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में तमाम बीमारियां उन्हें घर कर लेती हैं।

लेकिन एक नए अध्ययन से पता चला है कि घर के काम, बागवानी और खाना पकाने जैसी नियमित गतिविधियों को करने से महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। अगर कोई परेशानी हो उसमें भी सुधार हो सकता है। रिसर्च के अनुसार दैनिक जीवन के कम से कम चार घंटे का व्यायाम हृदय रोग के जोखिम को 43% कम कर देता है।

इतना ही नहीं, कोरोनरी हृदय रोग का जोखिम 43% कम जबकि स्ट्रोक का खतरा 30% कम और विशेष रूप से, हृदय रोग से मृत्यु का खतरा 62% तक कम कर देता है।

इस भागती-दौड़ती हुई लाइफ स्टाइल में गृहिणियां घर के घरेलु छोटे-छोटे काम करके भी अपने आप को स्वस्थ और दिल को दुरुस्त रख सकती हैं। जिनमे कुछ इस तरह से हैं-

झाड़ू-पोछा लगाने के फायदे-

1. कैलोरी बर्न

2. बेली फैट करें कम

3. रिलैक्‍स और स्ट्रेस-फ्री

4. कंसनट्रेशन में सुधार

5. गुस्से से छुटकारा

6. एलर्जी और इंफेक्‍शन से बचाव

- ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें कि बहुत ज्यादा देर तक खड़े रह कर काम न करें जबकि कोशिश यह करना चाहिए कि घुटनों के बल पर बैठ कर छोटे छोटे काम जैसे सब्जी काटना इत्यादि करें।

- बागवानी करें

- लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का करें इस्तेमाल

- टेरेस गार्डन बनाये

- घरेलु सहायको की सहायता कम लें

याद रखे पुराने ज़माने में जिम नहीं जाया करती थी महिलायें, वो घर के ही कामों से चुस्त-दुरुस्त रहती थी। आप जितना स्वस्थ रहेंगी दिल उतना स्वस्थ रहेगा क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिल धड़कता है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story