×

Women Lucky Mole: जिन महिलाओं के शरीर में इन जगहों पर है तिल, उन्हें मिलता खूब मान-सम्मान और धन-दौलत

Women Lucky Mole: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल होने का कुछ न कुछ अर्थ बताया गया है। वैसे आमतौर पर तिल दो तरह के होते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 14 Jan 2023 1:54 AM GMT
Women Lucky Mole: जिन महिलाओं के शरीर में इन जगहों पर है तिल, उन्हें मिलता खूब मान-सम्मान और धन-दौलत
X

Women Lucky Mole: लोगों के शरीर में तिल होना आम बात है। शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कहीं पर तिल होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके शरीर पर मौजूद तिलों का काफी महत्व होता है। ये आपकी जिंदगी के कई अहम पहलूओं से जुड़े होते हैं। और तो और इन तिलों की मदद से आपका भविष्य भी आसानी से बताया जा सकता है। जीं हां सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल होने का अर्थ बताया गया है।

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर तिल होने का कुछ न कुछ अर्थ बताया गया है। वैसे आमतौर पर तिल दो तरह के होते हैं। एक तिल जो इंसान के शरीर में जन्म से ही होते हैं। दूसरे तिल वो जो व्यक्ति की उम्र के बढ़ने के साथ बढ़ते हैं। वहीं तिल तीन तरह के रंग का होता है। जैसे लाल, काला और भूरा रंग। तो इसी सिलसिले में आइए हम बात करते हैं महिलाओं के शरीर में अलग-अलग हिस्सों में तिल होने का क्या अर्थ होता है।

महिलाओं के शरीर में तिल का अर्थ

जिन महिलाओं की भौंहो के बीच में तिल होता है, वे बहुत सौभाग्यशाली होती है। उनकी जिंदगी में पैसों की कभी कोई कमी नहीं रहती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि निवास करती है।

माथे पर जिन महिलाओं के तिल होता है, उन महिलाओं का भाग्य बहुत उज्जवल होता है। ऐसी महिलाएं अपनी जिंदगी में हर मुकाम को हासिल करने की क्षमता रखती हैं। उनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है।

(Image Credit- Social Media)

जिन लकी महिलाओं के गले पर तिल होता है वे महिलाएं काफी धैर्यवान होती हैं। ये महिलाएं अपने परिवार का बहुत ध्यान रखती हैं। इन महिलाओं को अपनों से बहुत लगाव होता है और सभी इनको पसंद करते हैं और इनकी केयर करते हैं।

महिलाओं के गालों पर तिल होना ये बताता है कि महिला बहुत सोशल है। लोगों से बहुत जल्दी घुल-मिल जाती है। इस वजह से महिला के बहुत सारे दोस्त होंगे। ये महिलाएं दिल की साफ और मेहनती होती है।

(Image Credit- Social Media)

जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है, उन महिलाओं को समाज में बहुत मान-सम्मान मिलता है। ये भर-पूर सुख-सुविधाओं के साथ अपना जीवन-यापन करती हैं। साथ ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करती हैं और सफल होती हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story