×

Women Weight Gain: जानिए शादी के बाद आखिर क्यों बढ़ने लगता है लड़कियों का वेट

Women Weight Gain: 80 प्रतिशत कपल्स का शादी के बाद वजन बढ़ने लगता है। लेकिन पुरूषों के मुकाबले महिलाओं का वेट काफी तेजी से बढ़ता है।

Rakshita Srivastava
Written By Rakshita SrivastavaPublished By Monika
Published on: 3 Dec 2021 11:42 AM GMT
woman weight gain
X

शादी के बाद बढ़ने लगता है लड़कियों का वेट (फोटो : सोशल मीडिया )

Women Weight Gain: अक्सर कर के आपने सुना होगा कि लड़कियां (Why women gain weight after marriage) शादी के बाद मोटी हो जाती हैं। जिन लड़कियों का शादी के पहले बिल्कुल स्लिम ट्रीम रहती थी, वो अचानक से शादी के बाद मोटी होने लगती हैं। एक रिसर्च में भी पाया गया है कि 80 प्रतिशत कपल्स का शादी के बाद वजन बढ़ने (shadi ke baad vajan badhna) लगता है। लेकिन पुरूषों के मुकाबले महिलाओं का वेट काफी तेजी से बढ़ता है।

आखिर अचानक से ऐसा क्या होता है कि महिलाओं का वेट तेजी से बढ़ने लगता है। इसमें कोई हैरान होने वाली बात नहीं है। लड़कियों का वेट इसलिए तेजी से बढ़ता है क्योंकि लड़कियों के लाइफस्टाइल (lifestyle me badlav) में अचानक से काफी ज्यादा बदलाव आ जाते हैं।

रूटीन लाइफ में होते हैं बदलाव (Routine life me badlav)

शादी के बाद लड़कियों को अपने घर से दूसरे घर जाना पड़ता है। जिससे उनकी रूटीन लाइफ पुरी तरह बदल जाती है। नए घर जाकर उनके खाने, पीने, सोने सभी चीजों का समय बदल जाता है। इसी वजह से लड़कियां खुद को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाती हैं। शादी के बाद लड़कियों को अपने ससुराल के हिसाब से सब काम करना होता है।

शादी के बाद होते हैं हार्मोनल बदलाव (mahilao mein hormonal badlav)

शादी के बाद लड़कियों के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिस वजह से वेट बढ़ने लगता है। शादी के बाद नए घर में जाना और वहां के मौहाल में खुद को अडजेस्ट करना आसान नहीं होता है। जिस वजह से उनको काफी स्ट्रेस हो जाता है। जिसके चलते लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है।

जल्द बच्चा कंसीव करने से बढ़ता है वजन (Conceiving baby increases weight )

जो लड़कियां शादी के बाद जल्दी बच्चा कंसीव कर लेती हैं, उनका वजन ज्यादा तेजी से बढ़ने लगता है। क्योंकि बच्चा होने के बाद उनके काम काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। उनकी जिंदगी बच्चे के देखभाल में ही बीतती हैं, और वो खुद पर उतना ध्यान नहीं दे पाती हैं। इसलिए भी उनका वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है।

किसी भी तरह का वर्क आउट नहीं करती (unable to work out)

शादी के बाद लड़कियां एक्सरसाइज या योगा किसी भी तरह का वर्क आउट नहीं कर पाती हैं। ये भी एक कारण है कि शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ने लगता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story