×

India Richest Women 2022: ये हैं भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं, इस साल रहा इन बिजनेस वूमेन का दबदबा

Year Ender India Richest Women 2022: Forbes हर साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी करता है। Forbes India's 100 Richest List 2022 में गौतम अडानी सहित भारतीय महिलाएं भी हैं शामिल।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 4 Dec 2022 1:44 AM GMT
Forbes 2022
X
Richest Indian women 2022 (Image: Social Media)

India Richest Women 2022: Forbes हर साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी करता है। इस साल भी लिस्ट जारी किया है जिसमें भारतीय भी शामिल होते हैं। दरअसल Forbes India's 100 Richest List 2022 के मुताबिक, गौतम अडानी इस साल के सबसे अमीर भारतीय हैं। अडानी के अलावा भारत के शीर्ष 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में कई सफल महिला उद्यमियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें सावित्री जिंदल से लेकर रेखा झुनझुनवाला सहित कई भारतीय महिलाओं का नाम शामिल है। आइए जानते हैं फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2022 में शामिल भारत की 5 सबसे अमीर महिलाओं के बारे में:

फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2022 के अनुसार भारत की 5 अमीर महिलाएं

सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)

भारत की सबसे अमीर महिला जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल हैं। सावित्री जिंदल एक बिज़नेस वूमेन के साथ साथ पॉलिटिशियन भी हैं। उनकी करीब 16 अरब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Savitri Jindal

साल 1970 में सावित्री जिंदल की शादी ओ पी जिंदल से हुई थी। जानकारी के लिए बता दें जिंदल ग्रुप स्टील, पावर, सीमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर में कारोबार करता है।

रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala)

भारत के आमिर बिजनेसमैन में से एक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी भारत की सबसे अमीर महिला में से एक हैं।

Rekha Jhunjhunwala

दरअसल स्टॉक मार्केट के बिल बुल कहे जाने वाले दिग्गज बिजनेसमैन और इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला की शादी रेखा झुनझुनवाला से हुई और उनकी कुल संपत्ति 5.9 बिलियन डॉलर है, जिसके कारण रेखा झुनझुनवाला भारत की 30वीं सबसे अमीर महिला हैं।

फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)

महिलाओं के लिए लाइफस्टाइल और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट निर्माता नायका की सीईओ फाल्गुनी नायर भारत के सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं।

Falguni Nayar

बता दें फाल्गुनी की कुल संपत्ति 4.08 अरब डॉलर है।

लीना तिवारी (Leena Tiwari)

यूएसवी (USV) प्राइवेट लिमिटेड का अधिकार लीना तिवारी के पास है।

Leena Tiwari

यह कंपनी व्यवसाय जैव प्रौद्योगिकी और फार्मास्यूटिकल्स से जुड़ी है। बता दें कि लीना तिवारी का नाम फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2022 में देखा जा सकता है।

दिव्या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath)

दिव्या गोकुलनाथ ने साल 2011 में अपनी मेहनत के दम पर बायजूज कंपनी को स्थापित किया था। दिव्या गोकुलनाथ को दुनियाभर में एक सफल बिजनेस वुमन माना जाता है।

Divya Gokulnath

इस साल दिव्या ने फोर्ब्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। दिव्या की अगर नेट वर्थ की बात की जाए तो 3.6 बिलियन डॉलर है। वह भारत की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story