×

Year Ender 2022 Fashion: इस साल इन टीवी एक्ट्रेसेस के ट्रेंडी आउटफिट्स के आगे फेल हुईं बी-टाउन हसीनाएं

Year Ender 2022 Fashion: साल 2022 जल्द खत्म होने को है। ऐसे में इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने फैशन से फैंस को दीवाना बना दिया।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 8 Dec 2022 5:37 AM GMT
Tv actress trendy outfit
X
Year Ender 2022 Fashion (Image: Social Media)

Year Ender 2022 Fashion: साल 2022 जल्द खत्म होने को है। ऐसे में इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लेकर टीवी एक्ट्रेसेस ने अपने फैशन से फैंस को दीवाना बना दिया। हालांकि इस पूरे साल टीवी हसीनाओं का लुक जमकर वायरल हुआ। इन एक्ट्रेसेस के लुक ने बी टाउन हसीनाओं को भी पीछे छोड़ दिया। टीवी एक्ट्रेसेस के आउटफिट काफी ट्रेंडी और वायरल हुए। फैंस भी इन एक्ट्रेसेस पर जमकर प्यार लुटाएं। तो आइए एक नजर डालते हैं 2022 में टीवी एक्ट्रेसेस के पॉपुलर और वायरल आउटफिट्स और लुक्स पर:

ये हैं 2022 में टीवी एक्ट्रेसेस के ट्रेंडी आउटफिट

Tejasswi Prakash

BiggBoss 15 की विनर और Naagin फेम एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। लेकिन इस साल तेजस्वी अपने रिलेशनशिप या प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपने फैशन और आउटफिट्स के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरी।

Tejasswi Prakash

तेजस्वी का यह ब्लैक ड्रेस काफी चर्चा में रहा। ब्लैक ड्रेस के साथ तेजस्वी का मेकअप फैंस को खूब भाया।

Shehnaz Gill

बेहद क्यूट और खूबसूरत पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल को कौन नहीं पसंद करता। उनकी क्यूटनेस भारी आदाओं के साथ साथ फैंस को शहनाज का स्टाइल और आउटफिट्स भी काफी पसंद आता है।

Shehnaz Gill

जब शहनाज ने ब्राइडल आउटफिट में रैंप वॉक किया तो कुछ फैंस सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को याद कर इमोशनल हो गए तो कुछ शहनाज की नजाकत और खूबसूरती का जमकर तारीफ किए। शहनाज का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Hina Khan

Star Plus शो Yeh Rishta kya kehlata hai से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हीना खान को फैंस ने एक सिंपल और प्यारी अक्षरा के किरदार में खूब प्यार दिया। लेकिन bigg boss 11 में एंट्री करने से हिना को एक अलग ही पहचान दिलाया। भारत के इस सबसे बड़े रियलिटी शो से हिना लाखों फैंस के दिलों पर छा गई।

Hina Khan

अपने बेबाक अंदाज से हिना ने अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी को लोगों को दिखाया। जिसके बाद हिना का करियर एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि हिना cannes festival में शिरकत की और उनका cannes festival लुक फैंस को खूब पसंद आया और हिना की आउटफिट के चर्चे भी खूब हुए।

Rubina Dilaik

Zee TV Show Chhoti Bahu से रूबीना दिलायक ने घर घर अपनी पहचान बनाई। लेकिन bigg boss 14 में रूबीना का मजबूत व्यक्तित्व लोगों को देखने को मिला और अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी के दम पर रूबीना bigg boss 14 की विनर बनी।

Rubina Dilaik

जिसके बाद रूबीना अब झलक दिखाला जा में नजर आई। इस शो में भी रूबीना ने एक से बढ़कर एक गजब के परफॉर्मेंस दे फैंस का दिल जीत लिया। इस शो के दौरान रूबीना के आउटफिट्स के भी चर्चे रहें। रूबीना के कई आउटफिट्स 2022 में काफी वायरल हुए।

Monalisa

भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) के साथ साथ टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी आउटफिट के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती है। कभी ब्रालेट ड्रेस तो कभी बिकनी में मोनालिसा के फोटो काफी वायरल होते रहते हैं।

Monalisa

मोनालिसा के कई फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और फैंस को मोनालिसा का बोल्ड अवतार खूब पसंद आता है।

Shweta Tiwari

Kasauti Zindagi Ki से Prerna Basu बन फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली श्वेता तिवारी 40 के उम्र में भी काफी बोल्ड और फिट है।

Shweta Tiwari

श्वेता अक्सर अपनी आउटफिट और फिटनेस के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती है। श्वेता की बेटी पलक तिवारी के साथ उनके फोटो भी खूब वायरल होते हैं।

Helly Shah

Swaragini फेम स्वरा यानी हेली शाह ने cannes festival में शिरकत कर सबसे होश उड़ा दिए हैं। उनकी आउटफिट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

Helly Shah

अक्सर वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती हैं। हेली का लुक और आउटफिट भी उनके फैंस को भी खूब पसंद आते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story