×

Top 10 Most Followed Instagram: पीएम मोदी से ज्यादा भारत में इनके फॉलोअर्स, ये नाम भी शामिल

Top 10 Most Followed Instagram Accounts: कुछ ही दिनों में साल 2022 खत्म हो जाएगा और साल 2023 की शुरुआत होगी। पॉपुलर फूड से लेकर पॉपुलर जगहो,एक्टर सहित अन्य सेलिब्रिटीज के चर्चे हैं।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 12 Dec 2022 2:23 AM GMT
Top 10 Most Followed Instagram Accounts in India
X

Most Instagram Followers (Image: Social Media)

Top 10 Most Followed Instagram Accounts: कुछ ही दिनों में साल 2022 खत्म हो जाएगा और साल 2023 की शुरुआत होगी। ऐसे में इन दिनों साल 2022 से जुड़ी घटनाओं और पॉपुलर और ट्रेंडिंग चीज़ों को लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं। पॉपुलर फूड से लेकर पॉपुलर जगहों और बॉलीवुड फिल्मों सहित खिलाड़ियों और अन्य सेलिब्रिटीज के चर्चे हैं। वहीं Instagram सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा पॉपुलर प्लेटफार्म है। लाखो,करोड़ो लोग इसे जुड़े हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा किसके फॉलोअर्स हैं:

भारत में सबसे ज्यादा Instagram फॉलोअर्स किसके हैं

विराट कोहली (Virat Kohli)

भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का है। कोहली के इंस्टाग्राम की संख्या 225.2m है। वहीं विराट ने 263 लोगो को Following किया है।


कोहली ने अभी तक इंस्टाग्राम के ऊपर 1475 पोस्ट की है। recent में उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी शादी के 5वी सालगिरह पर पिक शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

विराट कोहली के बाद भारत में सबसे ज्यादा Instagram फॉलोअर्स के मामलें में प्रियंका चोपड़ा दूसरे स्थान पर हैं। प्रियंका चोपड़ा एक Bollywood की टॉप के Actress में शुमार है और वह हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 83.8 Million है जबकि वह 709 लोगो को follow करती हैं। अभी तक प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम के ऊपर 3606 पोस्ट किए है।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)

भारत में सबसे ज्यादा Instagram फॉलोअर्स के मामले में तीसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हैं।


श्रद्धा कपूर की इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 76.4 Million हैं। जबकि वह 839 लोगो को फॉलो करती हैं। वहीं वह इंस्टाग्राम के ऊपर 1901 पोस्ट कर चुकी हैं।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा Followers की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी शामिल है। आलिया इस लिस्ट में नंबर 4 पर आती हैं। उनकी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 73.3 Million है और वह 497 लोगो को फॉलो करती हैं। आलिया ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम के ऊपर 1896 पोस्ट किए है

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा Follower की लिस्ट में नंबर 5 पर आती है बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़। नेहा कक्कर की इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 72.8 मिलियन है और वह 265 लोगो को following करती है। नेहा अभी तक इंस्टाग्राम के ऊपर 2376 पोस्ट कर चुकी हैं।

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)

भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा Followers की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6th पोजीशन पर आते हैं।


भारतीय प्रधानमंत्री की इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो 71.2 Million Followers है और वह इंस्टाग्राम पर किसी को भी नहीं फॉलो करते है। पीएम मोदी ने अभी तक 567 पोस्ट की है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा Follower की लिस्ट में नंबर 7 पर आती है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण। दीपिका के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 70.2 Million है और वह 181 लोगो को फॉलो करती हैं। दीपिका ने अब तक आपने इंस्टाग्राम के ऊपर 332 पोस्ट किए है।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

भारत में इंस्टाग्राम पर टॉप Followers की लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी शामिल है। कैटरीना इस लिस्ट में नंबर 8 पर है।


कैटरीना के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 68.9 मिलियन है और वह 519 लोगो को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती है। साथ ही कैटरीना ने अब तक इंस्टा के ऊपर 1056 पोस्ट किए है।

जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez)

भारत में इंस्टाग्राम पर Most Followers की लिस्ट में नंबर 9 पर आती है बॉलीवुड एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez, उनकी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 64.2 मिलियन है और वह 1230 लोगो को follow करती है। जैकलीन अभी तक 2467 पोस्ट की है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

इंस्टाग्राम पर Most Followers की लिस्ट में नंबर 10 पर आते है बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार है। इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 63.6 Million है और वह 6 लोगो को follow करते है। अक्षय अभी तक इंस्टाग्राम के ऊपर 1993 पोस्ट कर चुके हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story