×

Top Richest Women's 2022: कौन हैं दुनिया की सबसे अमीर महिला, देखें साल 2022 की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट

Top Richest Women's 2022: महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।महिलाएं कार्यक्षेत्र में सारे काम कर सकती हैं जो पुरुष करते हैं।महिलाओं ने अपना परचम हर क्षेत्र में लहराया है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 20 Dec 2022 2:18 AM GMT
Richest women in the world
X

Richest women (Image: Social Media)

Top Richest Women's 2022: महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाएं कार्यक्षेत्र में सारे काम कर सकती हैं जो पुरुष करते हैं। फिर चाहें वो मेडिकल हो, डिफेंस, खेल, बिजनेस या राजनीति आदि महिलाओं ने अपना परचम हर क्षेत्र में लहराया है। इस साल भी फोर्ब्स की अमीर लोगों की लिस्ट में महिलाओं ने भी अपनी जगह बनाई है। तो आइए जानते हैं कि दुनिया की सबसे अमीर महिला कौन है और साथ ही एक नजर डालते हैं साल 2022 की अमीर महिलाओं के बारे में:

ये हैं साल 2022 की सबसे अमीर महिलाएं (Richest Women in the world)

फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स (Francoise Bettencourt Meyers)

दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं L'Oréal के संस्थापक की पोती फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स। दरअसल फ्रेंकोइस की इनकम का सोर्स भी L'Oréal ही है।


ऐसे में फ्रेंकोइस की नेट वर्थ 74.8 बिलियन डॉलर है।

एलिस वाल्टन (Alice Walton)

वॉलमार्ट (Walmart) के फाउंडर सैम वाल्टन की बेटी एलिस वाल्टन दुनिया की दूसरी सबसे अमीर महिला हैं।


बता दें कि यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की एलिस वाल्टन की नेट वर्थ 65.3 बिलियन डॉलर है, जिसके कारण वह विश्व की दूसरी अमीर महिला बनी हैं।

जूलिया कोच (Julia Koch)

जूलिया कोच विश्व की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आती हैं।


जुलिया की वेल्थ का सोर्स कोच इंडस्ट्री है और जूलिया की नेट वर्थ 60 बिलियन डॉलर है, जिससे वह एलिस के बाद सबसे अमीर महिला हैं।

मैकेंज़ी स्कॉट (MacKenzie Scott)

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं मैकेंज़ी स्कॉट। बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की मैकेंज़ी के धन का सोर्स अमेजन (Amazon) है और उनकी नेट वर्थ 43.6 बिलियन डॉलर है।


मैकेंजी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बटोरी जब उन्होंने 90 हजार करोड़ रुपए दान में दे दिए थें।

जैकलीन मार्स (Jacqueline Mars)

विश्व की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में अमेरिका की जैकलीन मार्स का नाम शामिल है, जो विश्व की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं।


दरअसल जैकलीन के धन का सोर्स कैंडी, पेट फूड है। वहीं जैकलीन की नेट वर्थ 31.7 बिलियन डॉलर है।

भारत की ये सबसे अमीर महिलाएं भी फोर्ब्स की लिस्ट में हैं शामिल (Richest Women in India)

सावित्री जिंदल (Jindal Group)

फाल्गुनी नायर (Naykaa)

लीना तिवारी (pharmaceuticals)

किरण मजमुदार शाव (Biocon Ltd / Biocon Biologics Ltd)

स्मिता कृष्णा गोदरेज (Godrej)

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story