TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Yogi Adityanath Details: घर से लेकर नेटवर्थ तक, जानें सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में 10 बातें

Yogi Adityanath Ke Bare Mein Jankari: CM योगी देश के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। एक सर्वे में उन्होंने देश के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 27 Sep 2024 2:02 AM GMT
Yogi Adityanath Details: घर से लेकर नेटवर्थ तक, जानें योगी आदित्यनाथ के बारे में 10 बातें
X

Yogi Adityanath (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Yogi Adityanath Details In Hindi: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शक्तिशाली राजनेता और देश के सबसे अधिक जिले वाले राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (UP CM) हैं। वह 2022 में लगातार दूसरी बार यूपी के सीएम के तौर पर चुने गए हैं। सीएम योगी को यूपी की जनता योगी बाबा कहकर संबोधित करती है। वह अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को लेकर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हैं।

CM योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। मूड ऑफ नेशन सर्वे में देश के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में उन्होंने तीसरी बार पहली रैंक दी गई थी। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले 10 सवालों के जवाब बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल (Yogi Adityanath Ke Bare Mein Jankari)।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सवाल- योगी आदित्यनाथ कौन हैं (Yogi Adityanath Kaun Hai)?

जवाब- योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता हैं।

सवाल- योगी आदित्यनाथ का पूरा नाम क्या है?

जवाब- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट (Yogi Adityanath Real Name) था। जिसे उन्होंने संन्यास लेने के बाद बदलकर योगी आदित्यनाथ कर दिया था।

सवाल- योगी आदित्यनाथ की उम्र क्या है?

जवाब- सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पंचुर गांव के एक गढ़वाली क्षत्रिय परिवार में हुआ था। उनकी उम्र इस समय 52 साल (Yogi Adityanath Age) है।

सवाल- कितना पढ़े-लिखे हैं योगी आदित्यनाथ?

जवाब- योगी आदित्यनाथ ने टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटर पास किया और 1992 में श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की डिग्री (Yogi Adityanath Education In Hindi) हासिल की।

सवाल- योगी आदित्यनाथ का नंबर?

जवाब- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के जरिए आप मुख्यमंत्री कार्यालय तक सीधा संपर्क कर सकते हैं।

सवाल- योगी आदित्यनाथ के पिता कौन हैं?

जवाब- सीएम योगी के पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है, जो कि एक फॉरेस्ट रेंजर थे। उनकी 20 अप्रैल 2020 को मृत्यु हो गई।

सवाल- योगी आदित्यनाथ की पत्नी कौन हैं?

जवाब- सीएम योगी आदित्यनाथ कम उम्र में ही संन्यासी बन गए थे। ऐसे में उन्होंने कभी शादी नहीं की है।

सवाल- CM योगी के कितने बच्चे हैं?

जवाब- योगी आदित्यनाथ ने कभी शादी नहीं की है और ना ही उनका कोई बच्चा है।

सवाल- सीएम योगी के भाई-बहन के बारे में?

जवाब- योगी आदित्यनाथ सात भाई-बहनों में से पांचवें नंबर पर हैं। उनकी तीन बड़ी बहनें और एक बड़ा भाई है, जबकि उनसे छोटे दो भाई भी हैं।

सवाल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कास्ट क्या है?

जवाब- सीएम योगी राजपूत परिवार से आते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story