×

Zomato CEO Lifestyle: मैक्सिकन मॉडल संग ऐसे शुरू हुई थी जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल की लव स्टोरी

Zomato CEO Deepinder Goyal Love Story: जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट लूट रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 March 2024 4:59 AM GMT
Zomate CEO Deepinder Goyal Love Story
X

Zomate CEO Deepinder Goyal Love Story (Photo- Social Media)

Zomato CEO Deepinder Goyal Love Story: फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, क्योंकि हाल ही में सीईओ दीपिंदर गोयल ने जोमैटो की प्योर वेज सर्विस लॉन्च की थी, लेकिन विरोधों के चलते उन्होंने तुरंत ही इसे बंद करने का ऐलान कर दिया। वहीं अब दीपिंदर गोयल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट लूट रहें हैं। जी हां! सोशल मीडिया पर दीपिंदर गोयल की दूसरी पत्नी की फोटोज वायरल हो रही है, जिसके बाद से वह और उनकी पत्नी चर्चा का विषय बनें हुए हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

मैक्सिकन मॉडल संग शादी कर चुके हैं दीपिंदर गोयल (
Deepinder Goyal Love Story)

जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल अपनी शादी शादी की वजह से खबरों में हैं। उन्हें लेकर खबरें आ रहीं हैं कि उन्होंने मैक्सिकन मॉडल ग्रीसिया मुनोज से शादी कर ली है। बताया तो यह भी जा रहा है कि दीपिंदर गोयल और ग्रीसिया मुनोज की शादी अभी हाल फिलहाल में नहीं, बल्कि एक महीने पहले ही हो गई थी, लेकिन शादी की खबरें अब सामने आईं हैं। इस बात का हिंट दीपिंदर की पत्नी ग्रीसिया मुनोज के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिल रहा है, क्योंकि ग्रीसिया मुनोज ने इंस्टाग्राम पर जनवरी में एक पोस्ट शेयर किया है, जो दिल्ली का है। उन्होंने दिल्ली घूमने की तस्वीरें शेयर करते हुए उसे अपना नया घर बताया है।


दीपिंदर गोयल और ग्रीसिया मुनोज की लव स्टोरी (Deepinder Goyal-Grecia Munoz Love Story)

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने शादी कब की और मैक्सिकन मॉडल ग्रीसिया मुनोज संग दीपिंदर की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई इसके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी तो नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जब ग्रीसिया मुनोज भारत घूमने आई थी तो उनकी मुलाकात दीपिंदर गोयल से हुई। बातचीत बढ़ी तो दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर इन्हें प्यार हो गया है। कई महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद एक महीने पहले दोनों शादी के बंधन में बंध गए, वहीं फरवरी महीने में ही दोनों हनीमून से लौटे हैं।

क्या करती हैं दीपिंदर की पत्नी ग्रीसिया मुनोज (Grecia Munoz Career)

दीपिंदर गोयल की पत्नी ग्रेसिया मुनोज मैक्सिको की रहने वाली हैं। वह एक मॉडल होने के साथ ही टेलीविजन होस्ट भी हैं। उन्होंने साल 2022 में अमेरिका में मेट्रोपोलिटन फैशन वीक का खिताब भी जीता है, जिसका जिक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में किया है। ग्रेसिया मुनोज ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक-एक से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसे आप देखते ही रह जाएंगे।


दीपिंदर गोयल की है दूसरी शादी (Deepinder Goyal Ex Wife)

जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल की ये दूसरी शादी है, ग्रेसिया मुनोज से शादी करने से पहले दीपिंदर गोयल का दिल कंचन जोशी पर आया था, जब वह कॉलेज में थे, तभी उन्हें कंचन जोशी से प्यार हो गया था। कंचन जोशी ने दीपिंदर गोयल को हां कहने में लगभग 6 महीने का समय लगा दिया था। साल 2007 में दीपिंदर गोयल और कंचन जोशी शादी के बंधन में बंध गए थे, लेकिन फिर कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया।


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story