×

Lok Sabha Election 2024 Voting: सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर कुल 58.87% वोटिंग, 69.89 फीसदी के साथ बंगाल सबसे आगे

Lok Sabha Election Voting Live : लोकसभा चुनाव के लिए सातवें व अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इस फेज के तहत देश के 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। अंतिम चरण में देश के प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 1 Jun 2024 12:39 PM GMT (Updated on: 1 Jun 2024 2:46 PM GMT)

Lok Sabha Election Voting Live : लोकसभा चुनाव के लिए सातवें व अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया है। इस फेज के तहत देश के 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। सातवें चरण के चुनाव में कुल 58.87 फीसदी वोटिंग हुई। 69.89 प्रतिशत वोटिंग के साथ पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा। वहीं 49.12 प्रतिशत पोलिंग के साथ बिहार सबसे पीछे रहा। अंतिम चरण में देश के प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। सातवें चरण के मतदान में 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थें। आज जिन 57 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल की 4 और झारखंड की 3 सीट और चंडीगढ़ शामिल हैं। सातवें चरण के तहत आज 8 राज्यों के 10.06 करोड़ों वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज मतदान के साथ ही देश में 18वीं लोकसभा का यह पर्व समाप्त हो गया। वहीं, 4 जून को चुनाव के परिणाम सामने आएंगे।

आखिरी व सातवें चरण के चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, आरा से केंद्रीय मंत्री आर के सिंह, महाराजगंज से केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मिर्जापुर से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और जालंधर से पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरण सिंह चन्‍नी की चुनावी साख दांव पर है। इस चरण में चार एक्‍टर मंडी से कंगना रनौत, गोरखुपर से रवि किशन व काजल निषाद और काराकाट सीट से पवन सिंह अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। इन सब के अलावा डायमंड हार्बर से सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, पटना की पाटिलपुत्र सीट से राजग सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और मंडी से विक्रमादित्य सिंह चुनावी मैदान में हैं।

Live Updates

  • 1 Jun 2024 8:14 AM GMT

    पंजाब की जनता को सीएम मान के नारों को पूरा करना चाहिए

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: पंजाब के पठानकोट ने वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए आप सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मैं जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। देश को भाजपा को सत्ता से हटाने की जरूरत है। जनता को इंडिया गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए मतदान करना चाहिए। मतदाताओं को बड़ी संख्या में आप को वोट देना चाहिए और सीएम मान के 13-0 के नारे को पूरा करना चाहिए।

  • मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता में किया मतदान, वोट डालने की अपील
    1 Jun 2024 8:11 AM GMT

    मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता में किया मतदान, वोट डालने की अपील

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: पश्चिम बंगाल में अभिनेत्री और पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि हम 18 साल की उम्र के बाद से ही वोट डालते आ रहे हैं। मैंने इस बार भी वोट दिया। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे बाहर जाएं और वोट डालें। यह हमारा अधिकार है।

  • 1 Jun 2024 7:55 AM GMT

    अभिनेत्री समायरा संधू ने डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: अभिनेत्री समायरा संधू ने चंडीगढ़ में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट कास्ट किया है। इस दौरान उन्होंने खुशी मुद्रा में उंगली पर लगी स्याही भी दिखाया। बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में चंडीगढ़ की एक संसदीय सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। 



     

  • 1 Jun 2024 7:51 AM GMT

    400 पार में बिहार की जोड़ेंगी 40 सीटें, यह निश्चित होगा

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और काराकाट से पार्टी के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुझे पूरे लोकसभा क्षेत्र से सकारात्मक खबरें मिल रही हैं और वे हमारी सोच से मेल खाती हैं। उम्मीदें और मुद्दे, सब विकास के इर्द-गिर्द घूमते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 'अबकी बार 400 पार'। बिहार इसमें 40 सीटें जोड़ सकता है और यह निश्चित रूप से होगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि एक भी मतदाता इस प्रक्रिया में भाग लिए बिना न रहे।

  • 1 Jun 2024 7:43 AM GMT

    किरण खेर और तेजस्वी यादव सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के मतदान में सुबह 7 से लेकर अब तक कई दिग्गजों अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। भाजपा सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ में वोट डाला है तो वहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोट डालने के लिए तेजस्वी व्हीलचेयर पर पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि किस तरह का एग्जिट पोल और किसके एग्जिट पोल पर हमें यकीन करना चाहिए? बहुत सारे एग्जिट पोल हैं। हमें 4 जून का इंतजार करना चाहिए। हमने जो देखा है, उससे हमें भारत के लोगों पर भरोसा है कि 4 जून को INDIA गठबंधन सरकार बनने जा रही है और NDA जल्द ही सत्ता से बाहर होने वाली है। वहीं, राजनीतिक व अन्य क्षेत्रों से जुड़े कई दिग्गज लोकसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

  • 1 Jun 2024 7:32 AM GMT

    चंडीगढ़ में आयुष्मान खुराना ने डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में पोलिंग बूथ पर अपना वोट कास्ट किया है। इसके बाद उन्होंने उंगली पर लगी निशान की स्याही भी दिखाई। खुराना ने कहा कि मैं अपना वोट डालने और अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने शहर वापस आया हूं। मुंबई में इस बार बहुत कम मतदान हुआ है, लेकिन हमें अपना वोट डालना चाहिए। अगर हम वोट नहीं देते हैं तो हमें शिकायत करने का अधिकार नहीं है।




  • 1 Jun 2024 7:24 AM GMT

    इस बार बनेगी जनता की सरकार, मीसा ने डाला वोट

    Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से आरजेडी उम्मीदवार एवं लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने पटना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। वोट कास्ट करने के बाद उन्होंने उंगली में लगी स्याही को भी दिखाई और मीडिया से बात भी किया। मीसा भारती ने कहा कि कि मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे अपने घर से बाहर निकलें और लोकतंत्र के इस उत्सव को मनाएं। मुझे लगता है कि उन्होंने पहले चरण में ही '400 पार' का नारा दिया था। उन्होंने फिर कभी यह नारा नहीं लगाया क्योंकि देश की जनता ने इस नारे की हवा निकाल दी। इस बार देश की जनता ने तय कर लिया है कि वे 'जनता की सरकार' बनाएगी।



  • 1 Jun 2024 7:06 AM GMT

    Loksabha Election 2024: जनता ने अपने मुद्दों पर डाला वोट: मीसा भारती

    Loksabha Election 2024: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा, "मैं सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से निकलें और अपने अधिकार का प्रयोग करें। ये देश का चुनाव है। जनता अपने मुद्दों पर वोट डाल रही है। INDIA गठबंधन के प्रति जनता में बहुत उत्साह है। ये जनता के मुद्दों का चुनाव है।"

  • 1 Jun 2024 7:03 AM GMT

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल के सीएम सुक्खू ने किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके साथ ही लोगों से अपील की कि अपने अधिकार सद्पुयोग करें। 

  • 1 Jun 2024 6:31 AM GMT

    सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी से अधिक मतदान

    लोकसभा चुनाव 2024 के सावतें व अंतिम चरण के सुबह सात बजे मतदान जारी है। सातवें चरण में 57 सीटों पर सुबह 11 बजे तक चुनाव आयोग ने वोटिंग फीसदी के आंकड़े जारी कर दिए हैं। देश भर में 11 बजे तक 26.30 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक वोट हिमाचल प्रदेश में पड़े हैं, यहां पर 31 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।

    11 बजे तक राज्यों में इतने फीसदी हुआ मतदान

    बिहार में 24.25 फीसदी

    चंडीगढ़ में 25.03

    हिमाचल प्रदेश में 31.92

    झारखंड में 29.55

    ओडिशा में 22.64

    पंजाब में 23.91

    यूपी में 28.02

    पश्चिम बंगाल में 28.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। 




     

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story