×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Lok Sabha Election 2024 Voting: छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान समाप्त, कुल 58.82% वोटिंग, पश्चिम बंगाल सबसे आगे

Lok Sabha Election 2024: छठे चरण में देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। इस फेज में कुल 58.82 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 25 May 2024 1:32 PM GMT (Updated on: 25 May 2024 2:05 PM GMT)
Lok Sabha Election 2024 Voting: छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान समाप्त, कुल 58.82% वोटिंग, पश्चिम बंगाल सबसे आगे
X

Lok Sabha Election 2024 Sixth Phase: छठे चरण में देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर आज मतदान समाप्त हो गया। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी शोर गुरुवार की शाम को ही थम गया था। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना था, मगर इसे स्थगित कर दिया गया था।,अब यहां आज यानी छठे चरण में मतदान हुआ।

छठे चरण के मतदान में तीन केंद्रीय मंत्रियों और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के साथ ही बलरामपुर जिले की गैसंडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

Live Updates

  • 25 May 2024 2:05 PM GMT

    छठे चरण के तहत 8 राज्यों की 58 सीटों पर कुल 58.82% मतदान

    राज्य —--------- वोटिंग प्रतिशत

    उत्तर प्रदेश    -      54.02%

    हरियाणा     -       58.06%

    बिहार      -        52.80%

    पश्चिम बंगाल    -    78.19%

    दिल्ली        -      54.31 %

    ओडिशा     -     59.72 %

    झारखंड     -     62.13%

    जम्मू कश्मीर  -     51.41 %

  • दिल्ली में वोटिंग को लेकर आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा…
    25 May 2024 12:53 PM GMT

    दिल्ली में वोटिंग को लेकर आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा…

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''भारी संख्या में मतदान हो रहा है। भीषण गर्मी में भी दिल्ली के लोग वोट देने के लिए निकल रहे हैं। हर चरण के साथ भारत गठबंधन बढ़ रहा है। एनडीए के लिए मुसीबत हर दिन बढ़ती जा रही है।''

  • 25 May 2024 12:12 PM GMT

    छठे चरण के मतदान के तहत 58 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान

    राज्य —--- वोटिंग प्रतिशत

    बिहार     -     52.24 %

    हरियाणा    -   55.93 %

    जम्मू कश्मीर    -   51.35%

    झारखंड     -      61.41%

    दिल्ली       -      53.73%

    उड़ीसा      -      59.60%

    उत्तर प्रदेश    -     52.02%

    पश्चिम बंगाल     -    77.99%

  • 25 May 2024 10:15 AM GMT

    दिल्ली में 3 बजे तक 44.58 फीसदी मतदान, नार्थ ईस्ट रहा टॉप पर

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: 3 बजे तक सात सीटों पर इतना हुआ मतदान

    चांदनी चौक- 43.24%

    ईस्ट दिल्ली-44.70%

    न्यू दिल्ली-42.17%

    नॉर्थ ईस्ट दिल्ली-47.85%

    नॉर्थ वेस्ट दिल्ली-44.78%

    साउथ दिल्ली-42.96%

    वेस्ट दिल्ली-44.91%

  • 25 May 2024 10:10 AM GMT

    दोपहर 3 बजे तक देश में 49.20 फीसदी मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोट सुबह 7 से लेकर शाम छह बजे तक डाल जाएंगे।

    दोपहर तीन बजे तक राज्यवार वोटिंग प्रतिशत

    बिहार में 45.21 फीसदी

    हरियाणा में 46.26

    जम्मू-कश्मीर में 44.41

    झारखंड में 54.34

    दिल्ली में 44.58

    ओडिशा में 48.58

    उत्तर प्रदेश में 43.95

    पश्चिम बंगाल में 70.19 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

  • 25 May 2024 9:54 AM GMT

    तानाशाही के खिलाफ, संविधान बचाने का चुनाव

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: वोटिंग के बीच दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि ये चुनाव तानाशाही के खिलाफ हैं, संविधान को बचाने के लिए हैं, लोकतंत्र को बचाने के लिए हैं। मैं दिल्ली के लोगों से आग्रह करना चाहती हूं कि वे अपने अधिकारों का प्रयोग करें और संसद में अपना प्रतिनिधि चुनें। आप ने हमने हमेशा महिलाओं के कल्याण के लिए काम किया है। हमने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए, हमने उन्हें मुफ्त बस यात्रा दी और हाल ही में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की प्रत्येक महिला को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की।

  • 25 May 2024 9:44 AM GMT

    बीजेपी उम्मीदवार प्रणंत टुडू के काफिले पर हमला

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव वोटिंग के बीच पश्चिम बंगाल के झारग्राम से बीजेपी उम्मीदवार प्रणंत टुडू के काफिले पर गरबेटा में पथराव हुआ। पत्थर लगने से उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मतदाताओं को धमकाए जाने की शिकायत मिलने के बाद टुडू गरबेटा में एक बूथ का दौरा कर रहे थे। बीजेपी प्रत्याशी की कार में भी तोड़फोड़ की गई है। इस हमले के आरोप टीएमसी पर लगे हैं। 

  • 25 May 2024 9:42 AM GMT

    बिहार में औवेसी होना चाहिए विरोध

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह ऐसे नेता हैं जिनका भाई कहता है कि वह 15 मिनट में हिंदुओं को मिटा देंगे। वह ऐसे नेता हैं जो राष्ट्रगान के दौरान कभी मौजूद नहीं रहते। बिहार में उनका विरोध होना चाहिए।



  • 25 May 2024 9:17 AM GMT

    अरविंद पनगढ़िया ने किया मतदान

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: 6वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डाला। बता दें कि शनिवार को छठवें चरण में दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 



  • 25 May 2024 9:14 AM GMT

    ईवीएम के साथ छेड़छाड़ वाला वायरल वीडियो का खंडन

    Lok Sabha Election 2024 Voting Live: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 केर दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने वाले वायरल वीडियो का महाराष्ट्र निर्वाचन आयोग ने खंडन किया है। इस पर महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कहा कि यह देखा गया है कि अन्य राज्यों के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें शरारती तत्व चुनाव प्रक्रिया को खराब करने और विशेष रूप से ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। यह स्पष्ट किया गया है कि ऐसे वीडियो लोकसभा चुनाव से संबंधित नहीं हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story